Advertisement

न्यूयॉर्क के Times Square पर महिला ने वोडका लगाके तेरे नाल नचना पर किया डांस...वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम पर पूजा जैसवाल नाम की एक ब्लॉगर ने पोस्ट किया है जो अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं. हालांकि, वीडियो को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में शूट किया गया है. वीडियो में एक महिला सड़क पर खड़े-खड़े अचानक बादशाह के गाने 'मैं वोडका लगा के तेरे नाल नचना' पर डांस करने लग जाती है.

Viral Video Times Square
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 12 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST
  • डांस करने लगे आसपास वाले लोग
  • वायरल हुआ वीडियो

अगर आप इंडियन रैपर बादशाह के फैन हैं तो आपने ये गाना तो जरूर सुना होगा. साल 2018 में आई फिल्म नवाबजादे का यह गाना बादशाह और सुनंदा शर्मा ने गाया है जिसे अथिया शेट्टी पर फिल्माया गया है. हाल ही में इस गाने का एक वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है.

वीडियो को इंस्टाग्राम पर पूजा जैसवाल नाम की एक ब्लॉगर ने पोस्ट किया है जो अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में रहती हैं. हालांकि, वीडियो को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में शूट किया गया है. वीडियो में एक महिला सड़क पर खड़े-खड़े अचानक बादशाह के गाने 'मैं वोडका लगा के तेरे नाल नचना' पर डांस करने लग जाती है. 

डांस करने लगे आसपास वाले लोग
वीडियो को इंस्टाग्राम पर 2 अप्रैल को पोस्ट किया गया था जिसके बाद से ये काफी वायरल हो रहा है. लोगों को अंजान लोगों का इस तरह महिला के साथ भारतीय गाने पर डांस करना बहुत पसंद आ रहा है. वीडियो को अब तक 21 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, वॉव, ये काफी कूल है. काश मैं भी तुम्हें ज्वाइन कर पाती. वहीं एक अन्य यूजर ने उन्हें इंडियन हिरोइन बताते हुए, भारत से प्यार भेजा. सबने उसे ज्वाइन किया, कितनी खूबसूरत बात है ये एक अन्य यूजर ने कमेंट किया. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement