Advertisement

गुल्लक में सालों तक बचाए पैसे, फिर खरीदा प्लॉट... वायरल वीडियो ने जीता लोगों का दिल

2017 से गुल्लक में पैसे बचाने वाली दीक्षा जायसवाल ने कई सालों की सेविंग से जमीन का प्लॉट खरीदने का दावा किया है. उनका वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. कार, फोन या गहने खरीदने के बजाय जमीन में निवेश करने के फैसले की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं.

2017 में शुरू की थी छोटी सी सेविंग, सालों बाद उसी पैसे से खरीदा प्लॉट
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

गुल्लक का नाम सुनते ही बचपन की कई यादें ताजा हो जाती हैं. कभी जेब खर्च से बचाए गए सिक्के, तो कभी घरवालों से मिले एक-दो रुपये. धीरे-धीरे यही छोटी-छोटी बचत गुल्लक में जमा होती रहती थी. गुल्लक सिर्फ पैसे रखने की चीज नहीं, बल्कि बच्चों को बचत की अहमियत सिखाने का एक आसान तरीका भी रहा है. अब इसी गुल्लक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सालों की बचत का नतीजा देखकर लोग हैरान हैं.

2017 से शुरू की बचत, कई साल बाद दिखाया नतीजा
इंस्टाग्राम यूजर दीक्षा जायसवाल ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह अपनी कई सालों की बचत दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो की शुरुआत में दीक्षा गुल्लक से नोट और सिक्के निकालती दिखाई देती हैं. इसके बाद वह एक बैग लेकर आती हैं और उसमें से नोटों के कई बंडल निकालती हैं. वीडियो पर लिखा है, '2017 से पैसे बचाकर आपने क्या हासिल किया.' नोटों के बंडल देखकर लोगों को लगा कि शायद दीक्षा ने कोई महंगी चीज खरीदने के लिए पैसे जमा किए हैं.

कार या फोन नहीं, खरीदा जमीन का प्लॉट
वीडियो के अगले हिस्से में दीक्षा अपनी बचत से हासिल की गई चीज का खुलासा करती हैं. यहां लोगों की उम्मीद से बिल्कुल अलग नजारा देखने को मिलता है. उन्होंने दावा किया कि कई सालों तक पैसे बचाने के बाद उन्होंने जमीन का एक प्लॉट खरीदा है. इसके बाद वीडियो में दीक्षा अपने परिवार और दोस्तों के साथ उस प्लॉट पर तस्वीरें खिंचवाती और अपनी उपलब्धि का जश्न मनाती नजर आती हैं. उनका यह फैसला सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया.



सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने दीक्षा की बचत और निवेश की सोच की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने कहा कि कार, फोन या गहने खरीदने के बजाय जमीन में निवेश करना बेहतर फैसला है.
 

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement