Advertisement

महिला को सताता था कभी मां ना बन पाने का डर...आज है 11 बच्चों की मां,11 तारीख को दिया 11वें बच्चे को जन्म

स्वीडन की एक महिला ने 11 बच्चों को जन्म दिया है. 21 साल की उम्र में गर्भवती हुई, लेकिन उसका मिसकैरेज हो गया था जिसके बाद उसे लगा वो कभी मां नहीं बन पाएगी. लेकिन कुदरत का ये करिश्मा हुआ और आज वो 11 बच्चों की मां है.

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:03 PM IST
  • हो गया था गर्भपात
  • बॉडी ने रिकवर कर लिया

एक महिला जिसने सोचा था कि वो कभी मां नहीं बन पाएगी आज 11 बच्चों की मां है. इसकी एक और सबसे खूबसूरत बात ये है कि महिला ने अपने 11वें बच्चे को जन्म 11 तारीख को दिया. जी हां, स्वीडन की सतू नोर्डलिंग गोंजालेज ने 11/11/2022 को अपने 11वें बच्चे का स्वागत किया.

महिला ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. महिला ने लिखा, "उनके जन्म के ठीक बाद की एक तस्वीर के साथ हमारी ओर से गुड मॉर्निंग. बेबी #11 कल 11/11 को 12:55 पर आया, सब ठीक हो गया और वह वास्तव में अच्छा कर रहा है. मैं बहुत खुश हूं. ये छोटा बच्चा परफेक्ट है."

हो गया था गर्भपात
जब महिला छोटी थी तो उसने सोचा कि उसके कभी बच्चे नहीं होंगे. वह पहली बार 21 साल की उम्र में गर्भवती हुई, लेकिन उसका मिसकैरेज हो गया था. महिला के गर्भाशय पर चोट के निशान रह गए थे जिससे उसके लिए दोबारा गर्भवती होना मुश्किल हो गया था. तनाव के कारण उसका ओव्यूलेशन रुक गया था. उसने सोचा कि वह कभी मां नहीं बन पाएगी. हालांकि, दो साल बाद वह फिर से गर्भवती हो गई. उसने साल 2008 में अपने पहले बच्चे निकोल को जन्म दिया.

बॉडी ने रिकवर कर लिया
अब, सतू और एंड्रेस की छह लड़कियां और पांच लड़के हैं. इनमें निकोल और वैनेसा जुड़वां हैं. जोनाथन और डेनिलो 12, ओलिविया नौ, केविन आठ, सेलिना, सात, इसाबेल, चार, मेलानिया, दो, बेंजामिन और अभी जन्मा एक बच्चा है. मिरर ने सतू के हवाले से कहा, "मां बनना एक बहुत बड़ा काम और त्याग है. कभी-कभी नाश्ता करने से पहले ही मुझे थकान महसूस होने लगती है. हालांकि, बच्चों की मुस्कान और प्यार मेरी देखभाल का सबसे अच्छा इनाम है. गर्भावस्था के बाद मेरा शरीर हमेशा जल्दी ठीक हो गया है. मैं बच्चों के साथ सक्रिय हूं और खुश हूं."

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement