Electric Charcoal Burner: न गैस सिलेंडर की जरूर पड़ेगी और न ही इंडक्शन की... इस पर बना सकते हैं झटपट खाना

How Electric Charcoal Burner Works: अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान युद्ध के चलते LPG का संकट पैदा हो गया है. आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बता रहे हैं, जिस पर आप बिना LPG सिलेंडर के और बिना इंडक्शन चूल्हे की मदद से खाना बना सकते हैं. जी हां, हम बात करते हैं इलेक्ट्रिक चूल्हे की. यहां आप इस चूल्हे के बारे में जान सकते हैं. 

Electric Charcoal Burner
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान युद्ध के चलते LPG का संकट पैदा हो गया है. गैस सिलेंडर भरवाने के लिए काफी मशक्कत करने पड़ रहे हैं. ऐसे में कुछ लोगों ने इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू कर दिया है. हालांकि इंडक्शन चूल्हे (Induction Stoves) को यूज करने में करंट लगने का डर तो बना ही रहता है साथ ही बिजली बिल भी अधिक आने की टेंशन भी होती है. ऐसे में आप इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर का इस्तेमाल (Electric Charcoal Burner) कर सकते हैं. इसके लिए न तो कोई गैस चाहिए और न ही करंट लगने का डर रहता है. इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर की कीमत भी बहुत कम होती है. 

कैसे काम करता है इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर
आपको मालूम हो कि इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर एक तरह का इलेक्ट्रिक स्टोव होता है. इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर को इस्तेमाल करने के लिए बिजली और कोयले की जरूरत पड़ती है. इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर कोयले को गर्म करता है. वह भी आग या गैस का इस्तेमाल किए बिना बिजली से कोयले को गर्म करता है. आपको बस इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर को बिजली के सॉकेट में लगाना है और बस चंद मिनट में इस पर रखा कोयला गर्म हो जाता है. 

इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर में सबसे महत्वपूर्ण पार्ट हिटिंग एलिमेंट होता है. आपको मालूम हो कि यह एक कॉयल होती है, जो बिजली की मदद से गर्म होकर कोयले को जलाती है. इसके ऊपर एक मेटल ट्रे होती है, जो कोयले को एक जगह रखती है. इसके साथ ही यह भी पक्का करती है कि कोयला एक समान जलता रहे. इतना ही नहीं, इसमें एक टेंपरेचर कंट्रोल नॉब भी लगी होती है. इसे आप अपनी जरूरत के हिसाब से हीट को कम या ज्यादा कर सकते हैं. इतना ही नहीं कई इलेक्ट्रिक चूल्हों में आपको इंडिकेटर लाइट और ऑटोमैटिक शटऑफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. आप इस इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर पर चाय और नास्ता बनाने से लेकर खाना तक पका सकते हैं. इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर की खासियत है कि इससे धुआं भी नहीं निकलता है. 

इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर के फायदे 
इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर पर खाना बनाने के लिए अलग बर्तन की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि इस पर सभी तरह के बर्तनों का इस्तेमाल किया जा सकता है. इलेक्ट्रिक चूल्हे को इस्तेमाल और मैंटेन करना बहुत ही आसान होता है. सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत भी अधिक नहीं होती. इसमें किसी चूल्हे की तरह आग की लपटें नहीं उठती, ऐसे में इसे यूज करना काफी आसान होता है. इलेक्ट्रिक चूल्हा बहुत जल्दी गर्म हो जाता है, ऐसे में इस परा खाना कम समय में बनकर तैयार हो जाता है. इलेक्ट्रिक चारकोल बर्नर के हल्का होने के कारण आप इसे कहीं भी उठाकर ले जा सकते हैं. 


 

Read more!

RECOMMENDED