Advertisement

धर्म

Ganesh Chaturthi 2023: शिल्पा शेट्टी से लेकर अनन्या पांडे तक, इन सितारों के घर पधारे गणपति बप्पा

gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2023,
  • Updated 5:17 PM IST
1/6

देशभर में आज गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने अपने घर में बप्पा का स्वागत किया है. बॉलीवुड में भी गणेश उत्सव का अलग ही रंग देखने को मिलता है. शिल्पा शेट्टी से लेकर अनन्या पांडे तक सभी गणेश चतुर्थी के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं. 

2/6

हर साल की तरह इस साल भी शिल्पा शेट्टी ने बप्पा का जोरदार स्वागत किया है. शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा धूमधाम के साथ गणपति महाराज को लेने पहुंचे और घर पहुंच कर नारियल फोड़ कर गणपति का आगमन कराया.

3/6

बॉलीवुड एक्ट्रेस अहाना कुमरा ने भी अपने घर में गणपति बप्पा को स्थापित किया और पूजा अर्चना की. महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता है.

4/6

गणेश चतुर्थी पर हर साल अनन्या पांडे गणपति की स्थापना करती हैं. इस दिन को वो धूम-धाम से सेलिब्रेट करती हैं. अनन्या ने पूजा की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं.

5/6

साउथ के सुपरस्टार एक्टर महेश बाबू ने भी अपने घर में बप्पा का स्वागत किया है. गणेश चतुर्थी पर पूजा की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की है और फैंस को बधाई दी है.

6/6

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर कार्तिक आर्यन मुंबई के फेमस लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं. कार्तिक की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement