धर्म

Dombivli: भव्य तरीके से मनाई गई गुड़ी पड़वा, डोंबिवली में 150 फीट ऊंची गुड़ी रही आकर्षण का केंद्र

gnttv.com
  • डोंबिवली,
  • 20 मार्च 2026,
  • Updated 1:04 PM IST
1/5

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन हिंदू नववर्ष की शुरुआत हुई. इस दिन गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया गया. इस देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है. आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में इसे उगादी के नाम से जाना जाता है तो महाराष्ट्र में ये त्योहार गुड़ी पड़वा के नाम से मशहूर है.

2/5

गुड़ी पड़वा के इस त्योहार के मौके पर महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक भव्य गुड़ी बनाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही. इस जगह गुड़ी पड़वा पर 150 फीट ऊंची भव्य गुड़ी बनाई गई. यह गुड़ी नेहरू मैदान में स्थापित की गई.

3/5

डोंबिवली में नववर्ष के स्वागत का यह 28वां वर्ष था. इस दौरान देशभक्ति की झलक से सजी नववर्ष स्वागत यात्रा निकाली गई. 
हिंदू नववर्ष की शुरुआत शुभ और मंगलमय हो तथा युवा पीढ़ी का भारतीय संस्कृति से जुड़ाव बना रहे, इस उद्देश्य से इस परंपरा की शुरुआत श्री गणेश मंदिर संस्थान के माध्यम से सांस्कृतिक डोंबिवली में हुई थी.
 

4/5

इस साल की शोभायात्रा में 2 विशेष विषयों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया. 'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें वर्ष पर आधारित दो भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं. इन झांकियों ने यात्रा को और भी खास बना दिया. इस वर्ष डोंबिवलीकरों ने सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राष्ट्रवाद की भावना को भी प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया.

5/5

इस साल 'देशभक्ति के विविध रूप' विषय पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए. 'क्रांतिकारी देशसेवक' थीम पर आधारित वेशभूषा प्रतियोगिता में 5 वर्ष के बच्चों से लेकर 75 वर्ष तक के बुजुर्गों ने हिस्सा लया. प्रतियोगिता के विजेता को 25,000 रुपये और उपविजेता को 15,000 रुपये के साथ दूसरे पुरस्कार भी दिए गए. इस मौके पर महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण भी मौजूद रहे.

(दीपेश त्रिपाठी की रिपोर्ट)