Advertisement

धर्म

Lalbaugcha Raja First Look 2026: लालबागचा राजा की पहली झलक आई सामने, सिंहासन पर विराजमान बप्पा का भव्य रूप देख निहाल हुए भक्त

gnttv.com
  • 14 सितंबर 2026,
  • Updated 9:05 AM IST
1/6

मुंबई से गणेश चतुर्थी पर लालबागचा राजा का पहला लुक लोगों के सामने आ चुका है. इस बार भी बप्पा की भव्य मूर्ति ने भक्तों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. लालबागचा राजा मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणपति उत्सवों में शामिल है. हर साल यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

2/6

इस बार लालबागचा राजा की मूर्ति सिंहासन पर विराजमान हैं. बप्पा का स्वरूप शांत, दयालु और स्नेह से भरा नजर आ रहा है. पहली झलक सामने आते ही गणेशोत्सव का उत्साह और बढ़ गया. भक्त इस खास पल का हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस साल विद्युत जामवाल भी पंडाल बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचे.
 

3/6

लालबागचा राजा की मूर्ति पुतलीबाई चॉल स्थित सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल में विराजमान होती है. इस मंडल की स्थापना सन् 1934 में हुई थी. तब से यह गणेशोत्सव मुंबई का अहम हिस्सा बना हुआ है. 
 

4/6

इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 यानी आज से शुरू हो चुका है. ये खास उत्साह गणेश चतुर्थी से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तक चलता है. इस दौरान मुंबई में अलग-अलग गणपति मंडलों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है. लोग घरों और पंडालों में बप्पा की पूजा करते हैं.
 

5/6

गणेश जी को नई शुरुआत और बाधाओं को दूर करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है. उन्हें ज्ञान और बुद्धि से भी जोड़ा जाता है. इसी आस्था के साथ गणेश चतुर्थी पर भक्त बप्पा का स्वागत करते हैं. मुंबई में यह त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है.
 

6/6

गणेशोत्सव के दौरान मुंबई और महाराष्ट्र के दूसरे हिस्सों में भी बड़े स्तर पर आयोजन होते हैं. लेकिन लालबागचा राजा के दर्शन के लिए हर साल लाखों भक्त पहुंचते हैं. लोग पूजा, व्रत और पारंपरिक पकवानों के साथ इस त्योहार में शामिल होते हैं. लालबागचा राजा के दर्शन के साथ मुंबई में गणेशोत्सव की खुशी और ज्यादा बढ़ जाती है.
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement