Advertisement

धर्म

वृंदावन पहुंचे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, तस्वीरों में देखिए कैसे नंगे पांव गुरु के आश्रम में पहुंचे दिग्गज

मदन गोपाल शर्मा
  • वृंदावन,
  • 22 जुलाई 2026,
  • Updated 5:15 PM IST
1/5

मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृदांवन पहुंचे. इस दौरान उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित केली कुंज आश्रम पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया. आपको बता दें कि विराट कोहली हाल ही में इंग्लैंड में वनडे सीरीज खेलकर वतन वापस लौटे हैं.

2/5

इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पांव चलते नजर आए. उनकी सादगी की खूब चर्चा हो रही है. 

3/5

दोनों ने गुरु पूर्णिमा पर्व से पहले वृंदावन पहुंचे और अपने गुरु महाराज प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लिया. 23 जुलाई से 30 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा पर्व आयोजित किया जाएगा.

4/5

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ सालों से वृंदावन आ रहे हैं. वो कई बार इस धार्मिक नगरी में आ चुके हैं.

5/5

इससे पहले जब आरसीबी ने आईपीएल 2026 का खिताब जीता था तो विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे.

Advertisement
Advertisement