Advertisement

Plants Tips: घर में आएगा पैसा ही पैसा! गमलों में लगाएं ये 5 पौधे

घर में पौधे लगाना बहुत शुभ माना गया है. आज हम आपको ऐसे ही पांच पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको घर में लगने से बरकत और लक्ष्मी का बास होता है. आप भी जान लें इसके फायदे.

घर मे बरकत के लिए लगाएं ये 5 पौधे
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:19 PM IST

भारतीय परंपरा में घर चीज को भगवान से जोड़ा जाता है. वैसे ही पौधे लगाना भी केवल हरियाली का प्रतीक नहीं है, बल्कि घर में बरकत और शुभता का संकेत भी माना जाता है. इन पौधों को घर में लगाने से हरियाली के साथ-साथ पॉजिटिविटी भी आती है, जिससे घर पर पैसों की बरकत होने लगती है. कई पौधों का उल्लेख पौराणिक कथाओं और धार्मिक मान्यताओं में मिलता है. माना जाता है कि कुछ पौधे घर में सुख-शांति और समृद्धि का माहौल बनाते हैं. आइए ऐसे पांच पौधों के बारे में जानते हैं जिन्हें गमलों में आसानी से लगाया जा सकता है.

तुलसी
एक तो घरों में तुलसी का पौधा जल्दी लगता नहीं, और लग जाए तो बहुत शुभ माना जाता है. तुलसी को भारतीय घरों में बहुत पवित्र माना गया है. पौराणिक मान्यता है कि तुलसी माता लक्ष्मी का रूप है और इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. रोज तुलसी के पास दीप जलाने की परंपरा भी है, जिसे घर में शांति और पैसों की बरकत आती है.

शमी का पौधा
शमी का पौधा धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा और शनि के प्रकोप को कम करता है. दशहरे पर शमी पूजन की परंपरा भी इसी विश्वास से जुड़ी है कि इससे सुख और सोभाग्य घर में आता ह. गमले में लगाया गया शमी पौधा थोड़े से देखभाल में भी बढ़ जाता है और इससे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है.

केला का पौधा 
केले के पौधे को पूजा-पाठ में खास स्थान दिया गया है. पौराणिक मान्यता के अनुसार यह गुरु ग्रह और भगवान विष्णु का प्रतीक है, जिसकी पूजा बृहस्पतिवार को की जाती है. घर में केले का पौधा लगाने से शुभता और स्थिरता तो आती ही है, इस पौधे में हर गुरुवार को जल देने से घर में लक्ष्मी का बास भी होता है. 

अपराजिता 
पुराणों में अपराजिता के पौधे को शुभता का प्रतीक भी माना गया है. मान्यता है कि इसको घर में लगाने से डर दूर होता है और पॉजिटिविटी आती है. इसे मां दुर्गा का प्रतीक भी माना गया है. कई लोग इसे घर के प्रवेश द्वार के पास लगाना पसंद करते हैं, ताकि अच्छा वातावरण बना रहे और नकारात्मकता दरवाजे के उस तरफ रुकी रहे.   

मनी प्लांट
लोक मान्यता में मनी प्लांट को आर्थिक बढ़ोतरी से जुड़ा पौधा माना गया है. कहा जाता है कि इसकी हरी बेल घर में आर्थिक विकास और प्रगति लाती है. मान्यता ये भी है कि इसके बेल को चोरी कर लगाने से ही आर्थिक फायदा मिलता है.

 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement