Advertisement

April Month Festival List 2026: हनुमान जंयती, सीता नवमी से लेकर अक्षय तृतीया तक… अप्रैल में पड़ेंगे कौन-कौन से व्रत-त्योहार... यहां जान लीजिए आप

Vrat Tyohar April 2026: साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल बुधवार से शुरू हो गया है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल में हनुमान जयंती, सीता नवमी, अक्षय तृतीया, मोहिनी एकादशी जैसे कई बड़े पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे. यहां आप जान सकते हैं अप्रैल के व्रत-त्योहार और ग्रह-गोचर की पूरी लिस्ट और उनकी तारीख.

Vrat Tyohar April 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 01 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:42 PM IST

April Festival List: हर महीने की तरह साल 2026 का चौथा महीना अप्रैल भी व्रत-त्योहारों के लिहाज से खास रहने वाला है. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक अप्रैल माह में हनुमान जयंती, सीता नवमी, अक्षय तृतीया, मोहिनी एकादशी जैसे कई बड़े पर्व-त्योहार मनाए जाएंगे.  वरुथिनी एकादशी और मोहिनी एकादशी का व्रत भी इसी माह रखा जाएगा.

ज्योतिष शास्त्र की नजर से अप्रैल 2026 विशेष रहने वाला है. अप्रैल में कई बड़े ग्रहों का गोचर भी होने वाला है. सूर्य इस माह में मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं. मीन राशि में अस्त चल रहे शनि का उदय भी होगा.  यहां आप जान सकते हैं अप्रैल के व्रत-त्योहार और ग्रह-गोचर की पूरी लिस्ट और उनकी तारीख.

अप्रैल 2026 के व्रत-त्योहार
2 अप्रैल, गुरुवार: हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा व्रत
3 अप्रैल, शुक्रवार: वैशाख माह का आरंभ
5 अप्रैल, रविवार: विकट संकष्टी चतुर्थी
9 अप्रैल, गुरुवार:  मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
10 अप्रैल, शुक्रवार: मासिक कालाष्टमी
13 अप्रैल, सोमवार: वरुथिनी एकादशी, वल्लभाचार्य जयंती
14 अप्रैल, मंगलवार: मेष संक्रांति, कृष्ण वामन द्वादशी, बैशाखी
15 अप्रैल, बुधवार: कुब्जिका जयंती, विषु कानी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
17 अप्रैल, शुक्रवार: वैशाख अमावस्या
18 अप्रैल, शनिवार: पराशर ऋषि जयंती
19 अप्रैल, रविवार: अक्षय तृतीया, मासिक कार्तिगाई, परशुराम जयंती, त्रेता युग दिवस
20 अप्रैल, सोमवार: मातंगी जयंती, रोहिणी व्रत, संकर्षण चतुर्थी
21 अप्रैल, मंगलवार: शंकराचार्य जयंती, सूरदास जयंती
22 अप्रैल, बुधवार: रामानुज जयंती, स्कंद षष्ठी
23 अप्रैल, गुरुवार: गंगा सप्तमी
24 अप्रैल, शुक्रवार: बगलामुखी जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
25 अप्रैल, शनिवार: सीता नवमी
27 अप्रैल, सोमवार: मोहिनी एकादशी, सिद्धिलक्ष्मी जयंती, त्रिशूर पूरम
28 अप्रैल, मंगलवार: प्रदोष व्रत (भौम), परशुराम द्वादशी
30 अप्रैल, गुरुवार: नृसिंह जयंती, छिन्नमस्ता जयंती

अप्रैल 2026 के ग्रह गोचर
2 अप्रैल: मंगल का मीन राशि में गोचर 
11 अप्रैल: बुध का मीन राशि में गोचर 
14 अप्रैल: सूर्य का मेष राशि में गोचर 
19 अप्रैल: शुक्र का वृषभ राशि में गोचर 
22 अप्रैल: शनि मीन राशि में उदय
30 अप्रैल: बुध का मेष राशि में गोचर 

अप्रैल 2026 के महत्वपूर्ण दिवस
1 अप्रैल: अप्रैल फूल डे, नेशनल वॉकिंग डे, ओडिशा दिवस और ऑटिज्म जागरूकता माह की शुरुआत
2 अप्रैल: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस
3 अप्रैल: वर्ल्ड पार्टी डे
6 अप्रैल: विकास और शांति के लिए अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस
7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस 
10 अप्रैल: विश्व होम्योपैथी दिवस
11 अप्रैल: नेशनल सबमरीन डे
14 अप्रैल: नेशनल गार्डनिंग डे, परफ्यूम डे, नेशनल डॉल्फिन डे
15 अप्रैल: विश्व कला दिवस 
17 अप्रैल: विश्व हीमोफिलिया दिवस
18 अप्रैल: विश्व धरोहर दिवस और नेशनल हाइकु पोएट्री डे
21 अप्रैल: अंतरराष्ट्रीय रचनात्मकता और नवाचार दिवस
22 अप्रैल: पृथ्वी दिवस 
23 अप्रैल: विश्व पुस्तक दिवस, अंग्रेजी भाषा दिवस और नेशनल पिकनिक डे
24 अप्रैल: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
25 अप्रैल: विश्व मलेरिया दिवस, विश्व पशु चिकित्सा दिवस, नेशनल डीएनए डे और विश्व पेंगुइन दिवस
26 अप्रैल: प्रेट्जेल डे 
29 अप्रैल: अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस
30 अप्रैल: अंतरराष्ट्रीय जैज दिवस और ईमानदारी दिवस

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement