Astrology Tip: मन की शांति और मानसिक तनाव दूर करने के अचूक ज्योतिषीय उपाय

कई बार व्यक्ति बिना किसी स्पष्ट वजह के मानसिक तनाव, बेचैनी या नकारात्मक विचारों से घिरा रहता है. ज्योतिष के अनुसार इसके पीछे कुंडली में चंद्रमा की कमजोर स्थिति भी एक कारण हो सकती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि चंद्रमा को मजबूत करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं और चंद्र गोचर का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है.

Moon
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:09 PM IST

ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं, मानसिक शांति और सोच का कारक ग्रह माना गया है. जब कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है, तो व्यक्ति को मानसिक तनाव, बेचैनी, बार-बार मूड बदलना, आत्मविश्वास की कमी और नींद से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में कुछ आसान धार्मिक उपाय अपनाकर चंद्रमा को मजबूत करने की कोशिश की जाती है. मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

क्यों खास माना जाता है चंद्रमा?
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा मन और भावनाओं को नियंत्रित करता है. यह व्यक्ति की सोच, निर्णय लेने की क्षमता और मानसिक स्थिरता पर भी प्रभाव डालता है. इसलिए चंद्रमा की शुभ स्थिति जीवन में संतुलन और शांति बनाए रखने में महत्वपूर्ण मानी जाती है.

करें यह आसान उपाय
चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है. शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें तथा 'ॐ नमः शिवाय' या 'ॐ सोम सोमाय नमः' मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें. मान्यता है कि यह उपाय चंद्रमा की शुभता बढ़ाने में सहायक होता है.

सफेद चीजों का करें दान
ज्योतिष में सफेद रंग का संबंध चंद्रमा से माना गया है. सोमवार के दिन चावल, दूध, मिश्री, सफेद कपड़े या सफेद मिठाई का जरूरतमंद लोगों को दान करना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से मानसिक तनाव कम होने और चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने की मान्यता है.

इन आदतों पर भी दें ध्यान
चंद्रमा का संबंध मां और जल दोनों से भी जोड़ा जाता है. इसलिए माता का सम्मान करें, उनसे मधुर व्यवहार रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की आदत बनाएं. इसके साथ ही देर रात तक जागने और अत्यधिक तनाव लेने से बचें. अच्छी नींद भी मानसिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है.

ध्यान और मेडिटेशन भी है फायदेमंद
अगर मन बार-बार अशांत रहता है, तो रोजाना कुछ मिनट ध्यान और प्राणायाम करें. इससे मानसिक तनाव कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मन को शांत रखने में मदद मिल सकती है. धार्मिक उपायों के साथ स्वस्थ दिनचर्या अपनाने से भी सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकते हैं.
 

ये भी पढ़ें

Read more!

RECOMMENDED