Amarnath cave Temple: हिंदू धर्म में अमरनाथ यात्रा का बहुत ही विशेष महत्व है. हर साल बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु जम्मू-कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर जाते हैं. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इसी जगह पर भगवान शिव ने माता पार्वती जी को अमर होने का रहस्य बतलाया था. इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है, जो 9 अगस्त 2026 तक चलेगी. उससे पहले ही यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है. अमरनाथ यात्रा के लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन पूरे देश में 15 अप्रैल 2026 से शुरू होगा. आपको मालूम कि रजिस्ट्रेशन कराकर श्रद्धालु पहले से ही अपनी यात्रा का परमिट ले सकते हैं.
पहले आओ, पहले पाओ के तहत रजिस्ट्रेशन
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुताबिक रजिस्ट्रेशन यानी पंजीकरण की सुविधा देशभर की 550 से अधिक तय बैंक शाखाओं में उपलब्ध होगी. श्रद्धालु इन अधिकृत बैंक शाखाओं में जाकर अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अमरनाथ यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा. श्रद्धालुओं की हर साल बढ़ती भीड़ को देखते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी. इस साल अमरनाथ यात्रा के दोनों रास्तों के लिए हर दिन की यात्रियों की एक तय सीमा भी लागू की जाएगी यानी हर रोज सीमित संख्या में ही यात्रियों को आने-जाने की अनुमति दी जाएगी. इससे भीड़ अधिक नहीं लगेगी और श्रद्धालुओं को भी सहूलियत होगी. आपको मालूम हो कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन परमिट भी जारी किए जाएंगे. इससे उन श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, जो बैंक शाखा तक नहीं जा सकते.
आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन जरूरी होगा. आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन से यात्रियों की पहचान सुनिश्चित की जा सकेगी. इतना ही नहीं पूरी प्रक्रिया भी और ज्यादा सुरक्षित रहेगी. इससे अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का सही रिकॉर्ड मालूम चलेगा. इतना ही नहीं किसी आपात स्थिति में यात्रियों की जानकारी जल्द मिल सकेगी और मदद करना आसान होगा.
केदारनाथ हेली सेवा की 11 अप्रैल से टिकट बुकिंग शुरू
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू होने जा रही है. 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खेले जाएंगे. 23 अप्रैल को ही हेमकुंड साहिब के कपाट खोले जाएंगे. केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से ऑपरेट होती है.
यहां से शटल सेवा दी जाती है जहां पर श्रद्धालु केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंचते हैं. केदारनाथ हेली सेवा के लिए 11 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी. यह बुकिंग heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट के माध्यम से ही होगी, जो 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए मान्य है. आपको मालूम हो क कि चार धाम पंजीकरण अनिवार्य है और एक आईडी पर अधिकतम 6 टिकट बुक किए जा सकते हैं. केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर टिकट के दाम की बात करें तो गुप्तकाशी के लिए आने-जाने वाले टिकट की कीमत करीब 12,762 रुपए है. फाटा के लिए टिकट की कीमत करीब 10,164 रुपए और शेरसी के लिए टिकट की कीमत करीब 6,390 रुपए है.