Advertisement

Ram Temple: अयोध्या में 16 टन की गदा, 1100 किलो का धनुष, रामलला के लिए आए खास उपहार

राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन उपहारों को मंदिर में स्थान दिया जाएगा. ट्रस्ट ने अभी इन वस्तुओं को रामसेवक पुरम में रखा हुआ है.

Ram Temple
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

अयोध्या में राम दरबार की भव्य प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे. श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस मौके पर अलग-अलग जगह से उपहार भी आ रहे हैं. राजस्थान से बहुत खास उपहार आए हैं. 

गदा और धुनष का उपहार 
रामसेवक पुरम में गदा और धनुष प्रदर्शित किया गया है. 16 टन का विशालकाय गदा राजस्थान से आया है और इसे बजरंगबली के मुख्य वस्त्रों में माना जाता है. इसकी लंबाई 26 फीट और चौड़ाई 12 फीट है. इस गदा की नक्काशी बेहद खूबसूरत है और इसे पांच धातुओं से मिलाकर बनाया गया है.

रामसेवक पुरम में 1100 किलोग्राम का धनुष भी प्रदर्शित किया गया है. यह धनुष भी राजस्थान से आया है और इसकी लंबाई 19 फीट और चौड़ाई 31 फीट है. इसे भी पांच धातुओं से मिलाकर बनाया गया है.

पवित्र जल का प्रदर्शन
रामसेवक पुरम में विभिन्न नदियों से लाया गया पवित्र जल भी प्रदर्शित किया गया है. यह जल राम मंदिर में आचमन के लिए उपयोग किया गया था. इसमें कल्याणी नदी, सीताकुंड, सोन नदी, और अलकनंदा नदी का जल शामिल है. रामसेवक पुरम में इन धार्मिक वस्तुओं को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु आते रहते हैं. ये वस्तुएं उनके लिए कौतूहल का विषय बनी हुई हैं.

राम मंदिर में स्थान
राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन उपहारों को मंदिर में स्थान दिया जाएगा. ट्रस्ट ने अभी इन वस्तुओं को रामसेवक पुरम में रखा हुआ है. राम मंदिर का काम साल के अंत तक पूरा होने की संभावना है. इन उपहारों के राम मंदिर में स्थापित होने से मंदिर की भव्यता और बढ़ जाएगी. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement