Advertisement

गर्मियों की छुट्टियों में चार धाम यात्रा! रेलवे कर रहा है शानदार पैकेज ऑफर, डीलक्स होटल में रहने की भी होगी सुविधा 

IRCTC के टूर पैकेज Char Dham Yatra Ex Nagpur में हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी. 14 मई से ये यात्रा शुरू होगी, जो पूरे 11 दिन और 12 रातों की होगी. इस टूर में हरिद्वार, बारकोट, जानकीचट्टी, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हरिद्वार जगहें कवर की जाएंगी

चार धाम यात्रा
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST
  • धार्मिक स्टेशन तक पहुंचाने के लिए होंगी बस और गाड़ी  
  • ये टूर पूरे 11 दिन और 12 रातों का होगा

गर्मियां शुरू हो गई हैं और ऐसे में सभी ठंडी जगहों पर जाने का प्लान बना रहे होंगे. ऐसे में आप गर्मियों की छुट्टियों में इसबार चार धाम की यात्रा का ट्रिप प्लान कर सकते हैं. इसके लिए रेलवे शानदार ऑफर लेकर आया है. कोविड-19 के घटते मामलों को देखते हुए भारतीय रेलवे का टूरिज्म कॉर्पोरेशन आईआरसीटीसी (IRCTC) चार धाम की यात्रा के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज ऑफर कर रहा है. इसमें यात्रियों को खाने पीने से लेकर रहने और आने-जाने तक की सुविधा दी जा रही है.

 

मई से होगी यात्रा शुरू 

आपको बता दें, आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज का नाम Char Dham Yatra Ex Nagpur रखा है. इसमें कई सारे तीर्थों के दर्शन करने को मिलेंगे. टूर पैकेज के मुताबिक जो लोग इस यात्रा पर जाना चाहते हैं तो 14 मई से जा सकते हैं. ये टूर पूरे 11 दिन और 12 रातों का होगा. इसमें हरिद्वार, बारकोट, जानकीचट्टी, यमुनोत्री, उत्तरकाशी, गंगोत्री, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ और हरिद्वार जगहें कवर की जाएंगी. 

पैकेज डिटेल 

पैकेज का नाम  चार धाम यात्रा एक्स नागपुर

 जगहें 

 हरिद्वार- बारकोट- जानकीचट्टी- यमुनोत्री- उत्तरकाशी- गंगोत्री- गुप्तकाशी- सोनप्रयाग- केदारनाथ- बद्रीनाथ- हरिद्वार 

तारीख

14 मई, 2022 से 25 मई, 2022 

रहने की जगह

डीलक्स होटल 

फ्लाइट डिटेल 

फ्लाइट       तारीख       सेक्टर     आने का टाइम  पहुंचने का टाइम 
इंडिगो     14.05.2022 नागपुर से दिल्ली सुबह 7:30 बजे सुबह 9:20 बजे
इंडिगो     25.05.2022 दिल्ली से नागपुर रात 8:55 बजे रात 10:35 बजे

कितना होगा किराया? 

एक व्यक्ति 2 लोग 3 लोग 5-11 साल के बच्चे (बेड के साथ)  5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए 2 से 4 साल के बच्चे के लिए 
77600 रु.

61400 रु.

58900 रु. 33300 रु. 27700 रु. 10200 रु.

धार्मिक स्टेशन तक पहुंचाने के लिए होंगी बस और गाड़ी  

बता दें, यात्री आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर इसके लिए रजिस्टर कर सकते हैं. यात्रा के दौरान सभी चीज़ों का ख्याल रखा जाएगा. इसमें रेलवे स्टेशन से या होटल से यात्रियों को धार्मिक स्थल तक पहुंचाने के लिए बस और गाड़ी की सुविधाएं भी दी जाएंगी. इसके अलावा डीलक्स होटल में रहने की सुविधा होगी. यहां तक की हर दिन नाश्ता और डिनर की सुविधा भी इसमें दी जाएंगी.   

 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement