Advertisement

Chatth Puja: कल से शुरू महाछठ पर्व...जाने डूबते और उगते सूर्य को कब दिया जाएगा अर्घ्य, नोट कर लें टाइमिंग

लोक आस्था का महापर्व 28 अक्टूर से शुरू होने वाला है. 30 अक्टूबर को उगते सूरज के अर्घ्य के साथ इस पूजा का समापन होगा. इस त्योहार को सबसे ज्यादा बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बंगाल में मनाया जाता है.

Chatth Puja
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST
  • नहाए खाए के बाद खरना
  • चार दिन तक चलता है त्योहार

छठ महापर्व 28 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. भगवान सूर्य व छठी माता को समर्पित छठ पर्व हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है और चार दिन तक चलता है.  28 अक्टूबर से शुरू होकर छठ 31 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समाप्त होगी. छठ पूजा में संतान के स्वास्थ्य, सफलता व दीर्घायु के लिए पूरे 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है. साथ ही इस दिन शिव जी की पूजा भी की जाती है. इस त्योहार को सबसे ज्यादा बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बंगाल में मनाया जाता है. इसे नेपाल में भी मनाया जाता है. इस त्योहार को सूर्य षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है.  

नहाए खाए के बाद खरना
पहले दिन नहाए खाए किया जाता है. नहाए खाए के दिन महिलाएं घर की साफ-सफाई करती हैं। घर में चने की दाल, लौकी की सब्जी और भात प्रसाद के तौर पर बनता है. इस भोजन में सेंधा नमक का प्रयोग किया जाता है. कई जगह महिलाओं के साथ पुरुष भी इस व्रत को रखते हैं. 28 अक्टूबर को नहाए खाए से व्रत की शुरुआत होगी. इसके बाद 29 अक्टूबर को खरना किया जाएगा. इस दिन महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद बनाती हैं और रात को ग्रहण करती हैं. इसे प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है. इसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है.

दोनों अर्घ्य का समय
छठ पूजा के तीसरे दिन सूर्यास्त के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. महिलाएं पानी में खड़े होकर अर्घ्य देती हैं. इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 05 बजकर 37 मिनट है. वहीं 31 अक्टूबर 2022, सोमवार को उदीयमान सूर्य को (दूसरा)अर्घ्य दिया जाएगा. इसके बाद छठ पूजा का समापन होता है. इसी दिन व्रत का पारण किया जाता है. इस दिन सूर्योदय का समय सुबह 06 बजकर 31 मिनट है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement