Advertisement

Chhoti Diwali Kuber Puja Upay: छोटी दीपावली पर कुबेर देव को प्रसन्न करने का उपाय, घर में बनी रहेगी धन की स्थिरता

छोटी दीपावली पर भगवान कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन घर की उत्तर दिशा में दीपक जलाने और मंत्र जाप करने से कुबेर देव प्रसन्न होते हैं.

Kuber dev Blessing
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 3:43 PM IST

दीपावली के शुभ अवसर पर छोटी दीपावली का भी खास महत्व माना गया है. इस दिन घर की साफ-सफाई, दीप रोशन और पूजा-पाठ करने की परंपरा भी बड़ी विशेष है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कुबेर को धन का देवता और देवताओं का कोषाध्यक्ष माना जाता है. मां लक्ष्मी धन और वैभव की देवी हैं, वहीं कुबेर को धन-संपत्ति को संभालने और उसकी रक्षा का काम करते हैं. यही वजह है कि छोटी दीपावली पर मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव की पूजा का भी महत्व बड़ा हैं. मान्यता है कि विधि-विधान से कुबेर की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और धन की स्थिरता बनी रहती है.

घर के इन हिस्सों में सफाई रखें 
कुबेर देव की पूजा से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें. खासतौर पर घर की उत्तर दिशा को साफ और व्यवस्थित रखें. धार्मिक मान्यताओं में उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना गया है. इसलिए इस जगह पर गंदगी, बेकार सामान या कबाड़ जमा न होने दें. पूजा के दौरान उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना भी शुभ माना गया है. इसके बाद पूजा की जगह पर भगवान कुबेर की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित कर सकते हैं.

जलाएं घी का दीपक
छोटी दीपावली के दिन पूजा के समय भगवान कुबेर के सामने घी का दीपक जलाएं. इसके साथ फूल, अक्षत और मिठाई अर्पित करें. पूजा करते समय मन को शांत रखें और घर में सुख-समृद्धि की कामना करें. दीपक जलाने के बाद भगवान कुबेर का ध्यान करते हुए उनकी पूजा करें. 

ध्यान के दौरान भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्र का जाप भी करें. आप मंत्र 'ॐ कुबेराय नमः' का 108 बार जाप कर सकते हैं. इसके अलावा कुबेर देव का प्रचलित मंत्र का जाप भी कर सकते हैं.- 'ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा.' मंत्र का जाप करते समय जल्दबाजी न करें. अपनी श्रद्धा के अनुसार शांत मन से भगवान का स्मरण करें.

तिजोरी और धन की जगहों को साफ रखें
छोटी दीपावली पर घर की तिजोरी, अलमारी, धन और जरूरी कागजात रखने की जगह को भी साफ करें. पूजा के दौरान दीपक जलाएं. ध्यान रखें कि दीपक सुरक्षित जगह पर ही रखें. मान्यता है कि धन रखने की जगह को साफ-सुथरा रखने और कुबेर देव का स्मरण करने से घर में बरकत बनी रहती है.

पूजा के साथ इन बातों का भी रखें ध्यान
धार्मिक मान्यताओं में दान-पुण्य को भी विशेष महत्व दिया गया है. छोटी दीपावली पर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना, भोजन कराना या अपनी क्षमता के अनुसार दान देना शुभ माना जाता है. साथ ही धन का इस्तेमाल सोच-समझकर करना और फिजूलखर्ची से बचना भी जरूरी है. भगवान कुबेर के लिए साफ और सच्चे मन से ही ध्यान करें. साफ मन कुबेर देव को बहुत पसंद है.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement