Advertisement

सांवलिया सेठ के दरबार में उमड़ी आस्था, भक्त ने चढ़ाईं 11.4 किलो चांदी की 19 सिल्लियां, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ से आए एक श्रद्धालु परिवार ने भगवान श्री सांवलिया सेठ को 11 किलो 400 ग्राम वजनी चांदी की 19 छोटी-छोटी सिल्लियां भेंट की. वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इस चांदी की कीमत 26 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है.

11 kg 400 grams of silver
ओमकार
  • चित्तौड़गढ़,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:13 PM IST

मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्ण धाम श्री सांवलिया सेठ के दरबार में एक बार फिर आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला. मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ से आए एक श्रद्धालु परिवार ने भगवान श्री सांवलिया सेठ को 11 किलो 400 ग्राम वजनी चांदी की 19 छोटी-छोटी सिल्लियां भेंट की. वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इस चांदी की कीमत 26 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है.

श्रद्धालु परिवार ने सबसे पहले भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर चांदी की सिल्लियां ठाकुर जी के श्री चरणों में अर्पित की. इसके बाद मंदिर मंडल के भेंट कक्ष कार्यालय में पहुंचकर विधिवत भेंट जमा कराई और उसकी रसीद प्राप्त की. मंदिर मंडल की ओर से परिवार का ऊपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा भगवान श्री सांवलिया सेठ की छवि और प्रसाद भेंट किया गया.


137 ग्राम की स्वर्ण बांसुरी भेंट
श्री सांवलिया सेठ के दरबार में भक्तों द्वारा समय-समय पर करोड़ों रुपये की नकद राशि के साथ-साथ सोना, चांदी और बहुमूल्य वस्तुएं अर्पित की जाती रही हैं. हाल ही में एक श्रद्धालु ने भगवान को करीब 137 ग्राम वजनी स्वर्ण बांसुरी भेंट की थी, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये आंकी गई थी. वहीं मंदिर के मासिक भंडारों में भी करोड़ों रुपये की नकद राशि के साथ बड़ी मात्रा में सोना-चांदी और आभूषण प्राप्त होते हैं, जो देशभर में श्री सांवलिया सेठ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रमाण हैं.

लगातार मिल रही ऐसी बहुमूल्य भेंट यह दर्शाती हैं कि श्री सांवलिया सेठ का दरबार श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार बहुमूल्य भेंट अर्पित करते हैं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement