Advertisement

Dhanteras 2026: धनतेरस पर खरीद रहे हैं मां लक्ष्मी की मूर्ति, तो इन बातों का रखें ध्यान, कौड़ी और गोमती चक्र से जुड़े उपाय भी जानें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सही स्वरूप वाली प्रतिमा घर लाना शुभ माना जाता है. इतना ही नहीं, अगर आपका बजट सोना-चांदी खरीदने का नहीं है तो कुछ ऐसी छोटी चीजें भी हैं, जिन्हें धनतेरस पर घर लाया जा सकता है. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम ने बताया कि इस दिन मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौड़ी व गोमती चक्र से जुड़े कौन से उपाय किए जा सकते हैं.

diwali 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

धनतेरस आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है. कोई सोने-चांदी के गहने खरीदता है तो कोई नए बर्तन और घर के लिए शुभ सामान लाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने का भी खास महत्व है? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सही स्वरूप वाली प्रतिमा घर लाना शुभ माना जाता है. इतना ही नहीं, अगर आपका बजट सोना-चांदी खरीदने का नहीं है तो कुछ ऐसी छोटी चीजें भी हैं, जिन्हें धनतेरस पर घर लाया जा सकता है. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम ने बताया कि इस दिन मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौड़ी व गोमती चक्र से जुड़े कौन से उपाय किए जा सकते हैं.

ऐसी होनी चाहिए मां लक्ष्मी की प्रतिमा
पंडित कल्कि राम के मुताबिक, धनतेरस पर मां लक्ष्मी की मूर्ति खरीदते समय सिर्फ उसकी सुंदरता नहीं, बल्कि उनके स्वरूप पर भी ध्यान देना चाहिए. घर के मंदिर के लिए बैठी हुई मुद्रा में मां लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदना शुभ माना जाता है. कोशिश करें कि माता कमल के फूल पर विराजमान हों. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कमल पर बैठी मां लक्ष्मी की प्रतिमा सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है.

बजट कम है तो पीली कौड़ी खरीदें
धनतेरस पर शुभ खरीदारी के लिए बड़ी रकम खर्च करना जरूरी नहीं है. अगर आप सोना-चांदी नहीं खरीद सकते तो 16 पीली कौड़ियां घर ला सकते हैं. ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार, इस दिन कौड़ी खरीदना भी शुभ माना जाता है. इसके अलावा गोमती चक्र खरीदते समय उसकी बनावट जरूर जांच लें. वह कहीं से टूटा या खंडित नहीं होना चाहिए. मान्यता के अनुसार, 11 या 16 गोमती चक्र खरीदना शुभ होता है.

धनतेरस की शाम करें कौड़ी का ये उपाय
धनतेरस की शाम 13 घी के दीपक जलाने की परंपरा से जुड़ा एक उपाय भी बताया जाता है. इसके लिए आंगन में दीपक रखते समय हर दीपक में एक-एक कौड़ी डालें. इसके बाद बची हुई तीन कौड़ियों को लाल सूती कपड़े पर रखकर मां लक्ष्मी के सामने रखें. कौड़ियों पर हल्दी और कुमकुम का तिलक लगाएं. पास में एक दीपक जलाकर मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करें. धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से घर में सुख-समृद्धि आती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement