Advertisement

धनतेरस पर किन चीजों को खरीदारी की है मनाही, घर लाने से क्या होता है नुकसान? जानें

धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. मार्केट में इन चीजों की खूब बिक्री होती है. लेकिन इस शुभ दिन पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनको खरीदने की मनाही है. मान्यता है कि अगर उन चीजों को खरीदकर घर लाते हैं तो उससे नुकसान हो सकता है.

Dhanteras 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

धनतेरस को सुख-समृद्धि का त्योहार माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन सोना-चांदी और बर्तन खरीदकर घर लाने से बरकत होती है. परिवार में सुख-समृद्धि आती है. लेकिन इस खास दिन पर कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनको खरीदने की मनाही है. इन चीजों को खरीदने से नुकसान की मान्यता है. चलिए आपको बताते हैं कि धनतेरस के शुभ दिन पर किन चीजों को खरीदने से बचना है, ताकि घर में कोई परेशानी ना आए.

धारदार चीजें खरीदने पर रोक-
धनतेरस के दिन शुभ चीजें खरीदने की परंपरा है. इस दिन धारदार चीजें खरीदने की मनाही है. मान्यता है कि इस दिन चाकू, कैंची, छुरी, ब्लेड और सुई जैसी चीजें नहीं खरीदना चाहिए. इन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए. इन चीजों को लड़ाई झगड़े का कारण माना जाता है. ऐसे में अगर धनतेरस पर इन चीजों को घर लाएंगे तो झगड़ा और तनाव भी घर आएगा. इसलिए इन चीजों की खरीदारी की मनाही है.

लोहे की चीजें खरीदने की मनाही-
धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए. इस दिन शुभ धातुएं खरीदने की परंपरा है. दरअसल लोहे का संबंध शनि देव से माना जाता है. इसलिए धनतेरस के दिन लोहे का सामान खरीदना अच्छा नहीं माना जाता. लेकिन आजकल लोग गाड़ियां भी धनतेरस को खरीदते हैं. लेकिन खरीदारी के समय धार्मिक महत्व का ध्यान रखना चाहिए.

खाली बर्तन खरीदने की मनाही-
धनतेरस के मौके पर नया बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. लेकिन खाली बर्तन नहीं खरीदना चाहिए. माना जाता है कि नए बर्तन में कुछ चावल के दाने डाल लेना चाहिए या उसमें कुछ मिठाई रख लेना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है.
 
कांच का सामान खरीदने की मनाही-
धनतेरस के दिन कांच के बर्तन, शीशे नहीं खरीदने चाहिए. इस शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि कांच का संबंध राहु से है. हिंदू मान्यताओं में कांच का टूटना अशुभ माना जाता है. इसलिए इस दिन कांच खरीदने की मनाही है.

काले रंग का सामान नहीं खरीदना चाहिए-
धनतेरस को शुभ माना जाता है. इस दिन शुभ चीजों की खरीदारी होती है. इस दिन काले रंग का सामान नहीं खरीदना चाहिए. काले रंग को नकारात्मक माना जाता है. इसलिए इस रंग की चीजों की खरीदारी की मनाही है.

तेल और घी-
धनतेरस के दिन तेल और घी खरीदने की भी मनाही है. तेल और घी को शुभ नहीं माना जाता है. हालांकि दिवाली के दिन तेल और घी के दीये जलाने की परंपरा है. लेकिन धनतेरस के दिन इनकी खरीदारी नहीं करते हैं.

चमड़े की वस्तुओं की मनाही-
धनतेरस के दिन चमड़े की वस्तुओं को घर लाने की मनाही है. चमड़े को पूजा-पाठ के लिए शुभ नहीं माना जाता है. इसलिए इन चीजों को धनतेरस पर घर लाने की मनाही है. इसलिए आप भी इन चीजों को खरीदने की गलती ना करें.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement