Buying Utensils on Dhanteras is Considered Auspicious: धनतेरस पर्व का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. हर साल कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी, भगवान धनवंतरि और यमराज की पूजा की जाती है. धनतेरस के दिन बाजार से सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू आदि खरीदकर घर लाने की परंपरा है. यदि आप धनतेरस पर बर्तन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपको भूलकर भी खाली बर्तन घर नहीं लाना चाहिए. आइए जानते हैं धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाना क्यों माना जाता है अशुभ और बर्तन में क्या भरकर घर लाना चाहिए? आपको मालूम हो कि धनतेरस शब्द दो शब्दों धन और तेरस से मिलकर बना है. धन का अर्थ है सुख-समृद्धि, खुशहाली, यश और वैभव, वहीं तेरस का अर्थ है तेरह गुना. ऐसे में धार्मिक मान्यता है कि धनतेरस के दिन की गई खरीदारी और किया गया पुण्य तेरह गुना फल प्रदान करता है. इस साल धनतेरस का पर्व 6 नवंबर 2026, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा.
क्या है धनतेरस पर बर्तन खरीदने के पीछे धार्मिक महत्व
पौराणिक कथा के मुताबिक कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरि अपने हाथों में अमृत से भरा पीतल का कलश लेकर प्रकट हुए थे. ऐसे में इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा शुभ मानी जाती है. इस दिन बर्तन खरीदकर लाने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है. ऐसी मान्यता है कि नए बर्तन घर में लाने से मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर प्रसन्न होते हैं.
धनतेरस पर खाली बर्तन घर लाना क्यों माना जाता है अशुभ
धार्मिक मान्यता के मुताबिक धनतेरस पर खरीदे गए नए बर्तनों को घर में खाली नहीं लाना चाहिए. धनतेरस के दिन खाली बर्तन घर लाना अशुभ माना जाता है. खाली बर्तन को दरिद्रता और अभाव का प्रतीक कहा जाता है. खाली बर्तन लाना इस बात का संकेत माना जाता है कि घर में रिक्तता या धन की कमी बनी रहेगी. धनतेरस पर खाली बर्तन घर न लाने के पीछे वैसे कई वजहें हैं लेकिन हम आपको चार प्रमुख वजहों के बारे में बता रहे हैं. धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी के स्वागत के लिए नए बर्तन खरीदे जाते हैं.
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि बर्तन में कुछ भरकर घर लाने से परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है. ऐसे में धनतेरस के दिन खाली बर्तन घर लाने से बचते हैं. आपको मालूम हो कि अन्न और जल को जीवन के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. ऐसे में धनतेरस पर नए बर्तन में चावल, गेहूं या पानी भरकर घर लाते हैं. ऐसा करने से घर में पूरे साल खाने-पीने की कमी नहीं होती और धन-धान्य बना रहता है. कुछ लोग बर्तन में सिक्के भी रखते हैं. धनतेरस के दिन नए बर्तन खरीदने के बाद उसमें कुछ भरकर घर लाना शुभ माना जाता है. इसे भगवान गणेश के आशीर्वाद और घर में बरकत से जोड़कर देखा जाता है. इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. धनतेरस पर नया बर्तन खरीदकर उसे भरकर घर लाना शुभ माना जाता है. इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख-शांति और बरकत बनी रहती है. ऐसे में यदि आप धनतेरस पर बर्तन खरीदने वाले हैं तो उसे खाली घर न लाएं.
नए बर्तन में क्या भरकर घर लाना चाहिए
आप धनतेरस के दिन बाजार से नया बर्तन खरीदकर घर ला रहे हैं तो घर में प्रवेश करने से पहले उसमें कोई शुभ चीज जरूर डाल लें. हम आपको बता रहे हैं बर्तन में किन चीजों को आप डाल सकते हैं.
जल: जल यानी पानी को सौभाग्य और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. आप नए बर्तन में जल को डालकर घर में प्रवेश कर सकते हैं.
अनाज या चावल: धनतेरस पर खरीदे गए नए बर्तन में श्वेत चावल या सात प्रकार के अनाज (जौ, गेहूं, मूंग, मसूर आदि) भरना शुभ माना जाता है.
मीठी चीजें: आप धनतेरस पर खरीदे गए नए बर्तन में गुड़, शक्कर, खील या बताशे डाल सकते हैं.
इन चीजों को भी डाल सकते हैं: आप धनतेरस पर खरीदे गए नए बर्तन में सूखा धनिया, दूध, शहद या चांदी-तांबे के सिक्के डाल सकते हैं.