शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन मां चंद्रघंटा की पूजा करने से साहस, आत्मविश्वास और मन की शांति मिलती है. पूजा के दौरान मां को दूध और दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाना शुभ माना जाता है. ऐसे में आप घर पर नारियल और मावा के लड्डू बनाकर मां को अर्पित कर सकते हैं. इन्हें बनाना आसान है और ये कम समय में तैयार हो जाते हैं.
मां चंद्रघंटा को किस चीज का भोग लगाएं?
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाने की परंपरा है. आप उन्हें खीर, मखाना खीर, रबड़ी, पेड़े और नारियल-मावा के लड्डू चढ़ा सकते हैं. अगर आप घर पर कुछ मीठा बनाना चाहते हैं, तो नारियल और मावा के लड्डू अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं.
नारियल-मावा के लड्डू बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स
घर पर स्वादिष्ट लड्डू बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी:
नारियल-मावा के लड्डू बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें मावा डालकर धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक भूनें. अब इसमें कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल डालें. दोनों चीजों को 2 से 3 मिनट तक अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं.
अब गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें पिसी चीनी, इलायची पाउडर और आधे कटे हुए बादाम-पिस्ता डालकर मिलाएं. तैयार मिक्सचर से छोटे-छोटे लड्डू बना लें. ऊपर से बचे हुए बादाम और पिस्ता लगाएं. लड्डुओं को 15 से 20 मिनट तक सेट होने दें.
लड्डू बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
अगर मिक्सचर से लड्डू नहीं बन रहे हैं, तो उसमें थोड़ा गर्म दूध मिला सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए केसर भी डाल सकते हैं. लड्डू तैयार होने के बाद इन्हें साफ बर्तन में रखें और पूजा के समय मां चंद्रघंटा को भोग लगाएं.
नवरात्रि के तीसरे दिन स्नान करके साफ कपड़े पहनें और मां चंद्रघंटा की पूजा करें. दीपक जलाएं, फूल अर्पित करें और भोग लगाने के बाद आरती करें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्चे मन से की गई पूजा का विशेष महत्व होता है.