Advertisement

Durga Puja Pandals in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में कहां-कहां सजते हैं भव्य मां दुर्गा के पंडाल? नोट करें ये 5 एड्रेस

दिल्ली-एनसीआर में दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य पंडाल सजाए जाते हैं. दिल्ली के मिनी कोलकाता कहे जाने वाले सीआर पार्क सहित कई जगहों पर बंगाली परंपरा के अनुसार स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं.

दुर्गा पूजा पंडाल दिल्ली- एनसीआर में
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:35 PM IST

दुर्गा पूजा का त्योहार भारतीयों के लिए खास मायने रखता है. खासकर बंगाल, बिहार, झारखंड और नॉर्थ ईस्ट के कई इलाकों में इन नौ दिनों की रौनक देखते ही बनती है. इस दौरान मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है और पंडालों को खूबसूरती से सजाया जाता है. स्थानीय लोगों की मान्यता है कि महिषासुर का वध करने वाली मां दुर्गा इन नौ दिनों के लिए अपने मायके आती हैं. यही वजह है कि भक्त पूरे उत्साह के साथ मां के दर्शन करने पहुंचते हैं.

जो लोग घर से दूर दिल्ली में रहते हैं और अपने शहर के पंडालों को मिस कर रहे हैं. उनके लिए दिल्ली-NCR में भी दुर्गा पूजा के वही रंग देखने को मिलते हैं. यहां कई जगहों पर बड़े पंडाल सजाए जाते हैं, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के साथ पूजा-पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का माहौल रहता है. अगर आप भी इन दिनों में मां के दर्शन करने और दुर्गा पूजा के रंग में जीना चाहते हैं, तो दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम की इन जगहों के बारे में जान लें.

1. सीआर पार्क, दिल्ली
दिल्ली में दुर्गा पूजा की बात हो और सीआर पार्क का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है. चितरंजन पार्क यानी CR Park को दिल्ली का मिनी कोलकाता भी कहा जाता है. यहां कई जगहों पर दुर्गा पूजा के पंडाल सजते हैं. मां दुर्गा की प्रतिमा, बंगाली परंपराओं, पूजा-पाठ और खाने-पीने के स्टॉल की वजह से यहां त्योहार का माहौल काफी खास रहता है.

एड्रेस- बी ब्लॉक पूजा ग्राउंड, 193, हो ची मिन्ह मार्ग, ब्लॉक B, चितरंजन पार्क, नई दिल्ली-110019

कश्मीरी गेट, दिल्ली
कश्मीरी गेट का दुर्गा पूजा पंडाल अपनी पुरानी परंपरा और धार्मिक माहौल के लिए जाना जाता है. यहां कश्मीरी गेट कालीबाड़ी में साल 1910 से दुर्गा पूजा मनाई जा रही है. बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार होने वाली पूजा और मां की पारंपरिक प्रतिमा यहां आने वाले भक्तों को आकर्षित करती है.

एड्रेस- कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा ग्राउंड, 22-A, शामनाथ मार्ग, सिविल लाइंस, दिल्ली-110054

3. DM चौक, सेक्टर 26, नोएडा
नोएडा के सेक्टर 26 में भी दुर्गा पूजा के दौरान मां के दर्शन के लिए लोग भारी मात्रा में लोग पहुंचते हैं. बंगाली तर्ज पर सजे इस पंडाल में भारी मात्रा में भक्तों भी भीड़ जमा होती है. इसकी लोकेशन आपको गुगल मैप पर भी मिल जाएगी, जिसकी मदद से आपको पंडाल तक पहुंचने में परेशानी नहीं होगी.

एड्रेस- काली बाड़ी मंदिर, DM चौक, सेक्टर 26, नोएडा. इस नाम से पंडाल का सटीक पता आपको मिल जाएगा. सेक्टर 26 में नोएडा कालीबाड़ी भी स्थित है, जिसका पता E-5C, कालीबाड़ी रोड, सेक्टर 26, नोएडा-201301 है.
 
4. एंबियंस मॉल, गुरुग्राम
गुरुग्राम के एंबियंस मॉल में शॉपिंग और मनोरंजन के लिए लोग पहुंचते हैं. यह दिल्ली-NCR की जानी-मानी जगहों में शामिल है. अगर आप यहां मां दुर्गा के पंडाल के दर्शन करने जाना चाहते हैं, तो यहां इस बार बंगाली परंपरा के तहत मां की मुर्ति स्थापित की गई है .

एड्रेस: एंबियंस मॉल, NH-8, एंबियंस आइलैंड, सेक्टर 24, गुरुग्राम, हरियाणा-122002

सेक्टर 62, नोएडा
नोएडा के सेक्टर 62 में भी दुर्गा पूजा का आयोजन होता है. यहां बंगाली कल्चरल एसोसिएशन की ओर से मां दुर्गा की पूजा की जाती है. पूजा के दिनों में पंडाल में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं. यहां बंगाली संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजन का हिस्सा रहती हैं.

एड्रेस: बी-ब्लॉक ग्राउंड, फोर्टिस अस्पताल के पीछे, सेक्टर 62, नोएडा.
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement