Advertisement

Festivals in April 2026: हनुमान जन्मोत्सव से लेकर अक्षय तृतीया तक, अप्रैल में पड़ने वाले हैं ये त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

इस बार वैशाख मास कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों और शुभ योगों के साथ आ रहा है, जो जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं अप्रैल के महीने में पड़ने वाले मुख्य त्योहारों के नाम.

Vrat Tyohar April 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:45 PM IST

हिंदू धर्म में वैशाख मास को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है. साल 2026 में यह पावन महीना 3 अप्रैल से शुरू हो रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह समय भक्ति, दान और पुण्य कर्म करने के लिए सबसे श्रेष्ठ होता है. इस बार वैशाख मास कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों और शुभ योगों के साथ आ रहा है, जो जीवन में सुख-समृद्धि, सफलता और सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं अप्रैल के महीने में पड़ने वाले मुख्य त्योहारों के नाम.

हनुमान जयंती (2 अप्रैल)
वैशाख मास की शुरुआत से पहले 2 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जाएगी. यह दिन भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है. भक्त इस दिन व्रत रखते हैं, मंदिरों में पूजा करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. मान्यता है कि इससे भय, बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

बैसाखी और मेष संक्रांति (14 अप्रैल)
14 अप्रैल को बैसाखी और मेष संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा. बैसाखी फसल कटाई का पर्व है और सिख धर्म में खालसा पंथ की स्थापना का दिन भी है. वहीं, मेष संक्रांति से सूर्य मेष राशि में प्रवेश करता है, जिसे नए वर्ष की शुरुआत माना जाता है. इस दिन दान-पुण्य और पवित्र स्नान का विशेष महत्व है.

अक्षय तृतीया (19 अप्रैल)
अक्षय तृतीया को अत्यंत शुभ दिन माना जाता है. 'अक्षय' का अर्थ है जो कभी खत्म न हो. इस दिन किए गए दान, निवेश या शुभ कार्यों का फल हमेशा बढ़ता रहता है. सोना खरीदना और नया काम शुरू करना इस दिन विशेष लाभकारी माना जाता है.

गंगा सप्तमी (23 अप्रैल)
यह दिन मां गंगा के पृथ्वी पर पुनः अवतरण का प्रतीक है. श्रद्धालु गंगा स्नान कर अपने पापों का शुद्धिकरण करते हैं और आध्यात्मिक उन्नति की कामना करते हैं.

बगलामुखी जयंती (24 अप्रैल) और सीता नवमी (25 अप्रैल)
24 अप्रैल को बगलामुखी जयंती मनाई जाएगी, जो नकारात्मक शक्तियों से रक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है. वहीं 25 अप्रैल को सीता नवमी है, जो माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. इस दिन विवाहित महिलाएं परिवार की सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं.

मोहिनी एकादशी (27 अप्रैल) और नरसिंह जयंती (30 अप्रैल)
मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार से जुड़ी है और यह पापों से मुक्ति दिलाने वाली मानी जाती है. 30 अप्रैल को नरसिंह जयंती मनाई जाएगी, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement