Advertisement

Gajkesari Rajyog 2026: 3 से 5 नवंबर तक गजकेसरी राजयोग, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किनको होगा धन लाभ

Gajkesari Rajyog In Singh Rashi On 3 November 2026: 3 से 5 नवंबर तक गजकेसरी राजयोग रहेगा. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गजकेसरी राजयोग के चलते कुछ राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है. नौकरी से लेकर व्यापार तक में तरक्की मिलती है. रुपए-पैसे की कमी नहीं रहती है. आइए जानते हैं गजकेसरी राजयोग से किन-किन राशि वालों की किस्मत चमकेगी.

Gajkesari Rajyog 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:50 AM IST

Gajkesari Rajyog 3 November 2026: वैदिक ज्योतिष के मुताबिक 3 नवंबर से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है, जो 5 नवंबर 2026 तक रहेगा. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गजकेसरी राजयोग के चलते कुछ राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है. नौकरी से लेकर व्यापार तक में तरक्की मिलती है. रुपए-पैसे की कमी नहीं रहती है. इस दौरान भाग्य के मजबूत रहने के भी योग हैं. आइए जानते हैं किन-राशियों के लिए गजकेसरी राजयोग का समय अच्छा रहने वाला है. 

कब से बन रहा गजकेसरी राजयोग
द्रिक पंचांग के मुताबिक चंद्रमा 3 नवंबर 2026 को सुबह 3:45 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, वह सिंह राशि में 5 नवंबर को सुबह 9:34 बजे तक रहेंगे. आपको मालूम हो कि सिंह राशि में पहले से देवगुरु बृहस्पति मौजूद हैं. ऐसे में चंद्रमा और बृहस्पति दोनों के एक साथ आने से गजकेसरी राजयोग बनेगा. चंद्रमा के 5 नवंबर 2026 को कन्या राशि में प्रवेश करने के साथ गजकेसरी राजयोग का समापन होगा. 

गजकेसरी राजयोग से इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले
1. कर्क राशि
देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की गजकेसरी राजयोग युति कर्क राशि वालों के लिए अच्छी साबित होगी. गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से कर्क राशि के जातकों को पैसे कमाने के कई स्रोत बनेंगे. धन आगमन से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. गजकेसरी राजयोग से जॉब करने वालों को अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है. करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. इस दौरान कोर्ट से जुड़ा कोई मामला हल हो सकता है. काफी दिनों से कहीं पैसा अटका हुआ है, तो उसके वापस मिलने की संभावना है. गजकेसरी राजयोग में परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

2. सिंह राशि
आपको मालूम हो कि सिंह राशि में गजकेसरी राजयोग का निर्माण होने जा रहा है. ऐसे में सिंह राशि वालों के लिए यह समय बहुत भी लाभदायक हो सकता है. सिंह राशि के वैसे जातक जो व्यापार करते हैं तो उनको लाभ मिलने की संभावना है. कारोबार करने वालों को गजकेसरी राजयोग में संयोग से कोई बड़ी डील मिल सकती है. गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से सिंह राशि के बेरोजगार लोगों को नौकरी के योग हैं. गजकेसरी राजयोग के प्रभाव के चलते सिंह राशि वालों को समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. 

3. तुला राशि
गजकेसरी राजयोग तुला राशि वालों के लिए धन और करियर के लिहाज से काफी अच्छा साबित हो सकता है. आपकी गोचर कुंडली के 11वें भाव में गजकेसरी रायजोग बनेगा. ज्योतिष में इस भाव को आय और इच्छाओं की पूर्ति से जोड़कर देखा जाता है. गजकेसरी राजयोग के चतलते आय के नए स्रोत बनने के योग हैं. ऐसे में तुला राशि वालों को पैसों के मामले में फायदा मिल सकता है. कहीं जॉब करने वाले सिंह राशि के जातकों को बोनस या कोई दूसरा लाभ मिलने की संभावना है. व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. गजकेसरी राजयोग का समय विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा.  गजकेसरी राजयोग के प्रभाव के चलते विवाह के लिए मनचाहा अवसर मिलेंगे. 

4. धनु राशि
गजकेसरी राजयोग के प्रभाव के चलते धनु राशि वालों की किस्मत चमकेगी. तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. आपकी गोचर कुंडली के नौवें भाव में गुरु और चंद्रमा की युति बनेगी. इस दौरान लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं. किसी बड़े प्रोजेक्ट में भी सफलता मिलने की उम्मीद है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धन लाभ के योग बनेंगे. जमीन, मकान या वाहन खरीदने के लिए यह समय शुभ है.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement