Advertisement

दुर्गा पंडाल में फांसी पर लटकाए गए साहिल-मुस्कान के पुतले, नीले ड्रम कांड के दोषी हैं प्रेमी-प्रेमिका

यूपी के गोरखपुर में एक पूजा पंडाल में मुस्कान और साहिल को भी जगह मिली है. इन दोनों के पुतलों को फांसी पर लटकाया गया है. पूजा समिति का कहना है कि ये इसलिए किया गया है, ताकि ऐसा करने के पहले कोई भी हत्यारा इसके अंजाम के बारे में सोचे.

Gorakhpur News
गजेंद्र त्रिपाठी
  • गोरखपुर,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:51 AM IST

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के सिंघडिया में दुर्गा पूजा पंडाल में अनोखी चीज देखने को मिली. विद्युत चालित प्रतिमा बैठाने वाली समिति ने मुस्कान और साहिल के पुतलों को भी पंडाल में जगह दी है. पंडाल में साहिल-मुस्कान के पुतलों को फांसी पर लटकाया गया है. आपको बता दें कि साहिल और मुस्कान मेरठ नीले ड्रम कांड की दोषी हैं. दोनों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है. कातिल पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के प्रतीकात्मक पुतले को समिति के लोगों ने फांसी के फंदे पर लटकाया है. सिंघडिया में समिति के लोग हर साल मां दुर्गा की विद्युत चलित प्रतिमा बैठाते हैं.

दुर्गा पंडाल में मुस्कान को फांसी-
मेरठ का चर्चित 'नीला ड्रम केस' मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या के आरोपियों को कोर्ट से मौत की सजा सुनाने के आदेश का समर्थन मां दुर्गा पंडाल से किया जा रहा है. माता के प्रतिमा के बगल में बीच रोड पर समिति के लोगों ने मुस्कान और साहिल के पुतले को फांसी पर लटका कर अदालत के आदेश को जायज ठहराते हुए अपना समर्थन दिया है.

पत्नी मुस्कान ने की थी पति की हत्या-
उत्तर प्रदेश के मेरठ में मार्च 2025 में नेवी आफिसर सौरभ राजपूत को पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला ने मौत के घाट उतार दिया था. आरोपियों ने लाश को ठिकाने लगाने के लिए शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में डालकर उसे सीमेंट से चुन दिया था.

नीला ड्रम केस मामले में आरोपियों को फांसी की सजा मिलने के बाद लोगों ने भी इस फैसले का समर्थन किया है. वे कहते हैं कि ये पुतले उनका ध्यान आकर्षित कर रहे है. इस पुतले को देखकर लोगों के मन में अपनों के साथ इस तरह के कृत्य करने की भावना नहीं आएगी. आते-जाते हर राहगीर की इन पुतलों पर नजर पड़ रही है.

समिति का क्या कहना है?
समिति के अध्यक्ष नितेश ने कहा कि जिस तेजी से इस मामले में फैसला आया है, उसे लोगों में कानून के प्रति विश्वास और गहरा होगा. उनके मन में विचार आया कि इन दोनों के पुतलों को फांसी पर टांगा जाए, जिससे ऐसा करने के पहले कोई भी हत्यारा इसके अंजाम के बारे में सोचे तो उसकी रूह कांप जाए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement