Guru Purnima 2026: 28 या 29 जुलाई कब है गुरु पूर्णिमा? जान लें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

हर साल आषाढ़ मास को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है. हालांकि, इस पर्व को लेकर इस बार लोगों के मन में भ्रम है कि गुरु पूर्णिमा 28 जुलाई को मनाई जाएगी या 29 जुलाई को. तो चलिए आपकी इस कन्फ्यूजन को दूर कर देते हैं.

Guru Purnima 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

गुरु पूर्णिमा हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है. इस दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती भी मनाई जाती है, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. हर साल आषाढ़ मास को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है. हालांकि, इस पर्व को लेकर इस बार लोगों के मन में भ्रम है कि गुरु पूर्णिमा 28 जुलाई को मनाई जाएगी या 29 जुलाई को. तो चलिए आपकी इस कन्फ्यूजन को दूर कर देते हैं.

गुरु पूर्णिमा 2026 की सही तारीख
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई 2026 को शाम 6.21 बजे होगी और इसका समापन 29 जुलाई 2026 को रात 8.07 बजे होगा. चूंकि अधिकांश हिंदू पर्व उदया तिथि के आधार पर मनाए जाते हैं, इसलिए गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई 2026, बुधवार को मनाया जाएगा.

क्या है गुरु पूर्णिमा का महत्व
गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, जिन्होंने वेदों का संकलन किया और महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना की. इसी कारण इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस अवसर पर लोग अपने गुरु, शिक्षकों और बड़ों का सम्मान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं.

गुरु पूर्णिमा की पूजा विधि
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर के पूजा स्थल की अच्छी तरह साफ-सफाई करें. इसके बाद भगवान विष्णु और महर्षि वेदव्यास की विधिपूर्वक पूजा करें. यदि आपके गुरु हैं तो उनका पूजन करें या श्रद्धा पूर्वक उनका स्मरण करें. पूजा में फूल, फल, मिठाई, धूप और दीप अर्पित करें. धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें, भजन-कीर्तन या ध्यान करें और माता-पिता व गुरुजनों का आशीर्वाद लें. इस दिन जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र या अन्य आवश्यक वस्तुओं का दान करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED