ज्योतिष शास्त्र में गुरु और शनि दोनों ग्रहों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. इस समय दोनों की स्थिति में हुए बदलाव का असर कई राशियों पर पड़ने की बात कही जा रही है. गुरु 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जिसे उनकी उच्च राशि माना जाता है. वहीं शनि 27 जुलाई को मीन राशि में आए और अभी वक्री चाल चल रहे हैं. शनि 11 दिसंबर को मार्गी होंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इन ग्रहों की मौजूदा स्थिति से मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों को दिवाली 2026 तक फायदा मिल सकता है.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आने वाला समय आर्थिक मामलों में बेहतर रहने की संभावना जताई जा रही है. गुरु आपकी राशि से दूसरे भाव में मौजूद हैं. ज्योतिष में इस भाव का संबंध धन, परिवार और बचत से माना जाता है. इसी वजह से कमाई को लेकर नए रास्ते बनने की उम्मीद है.
नौकरी कर रहे लोगों के लिए सैलरी बढ़ने या जिम्मेदारी बढ़ने के साथ आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है. नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो कोई अच्छा प्रस्ताव भी सामने आ सकता है. कारोबारियों को पुराने संपर्कों से फायदा मिलने की संभावना है. वहीं पहले से अटका हुआ पैसा वापस आने के योग भी बन सकते हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह समय आर्थिक लिहाज से अच्छा बताया जा रहा है. नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है. प्रमोशन के साथ आय के नए साधन बनने की संभावना भी जताई गई है.
पुराने काम या किसी पुराने संपर्क से अचानक फायदा मिल सकता है. निवेश से जुड़े मामलों में भी बेहतर रिटर्न की उम्मीद बताई जा रही है. कारोबार करने वालों के लिए नए ग्राहक जुड़ सकते हैं और नए काम मिलने के रास्ते खुल सकते हैं. जिन लोगों को काफी समय से आर्थिक लाभ का इंतजार है, उनके लिए समय अनुकूल रहने की संभावना है.
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु की स्थिति करियर के लिहाज से अहम मानी जा रही है. गुरु कर्क राशि में हैं और तुला राशि से 10वें भाव में स्थित हैं. ज्योतिष में 10वें भाव को नौकरी, करियर, पद और प्रतिष्ठा से जोड़ा जाता है.
ऐसे में कामकाज के क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. प्रमोशन या पद में बदलाव के साथ नौकरी का कोई नया अवसर भी सामने आ सकता है. जो लोग लंबे समय से करियर में बेहतर मौके की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आने वाले समय में अच्छी खबर मिलने की संभावना जताई जा रही है.
ये भी पढ़ें