Advertisement

Vaishno Devi Temple: वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ यात्री...टूटा दशकों पुराना रिकॉर्ड

माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस साल अब तक 93 लाख 50 हजार से अधिक तीर्थयात्री माता के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं.

Vaishno Devi Temple
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 27 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

वैष्णों देवी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ तीर्थयात्री पहुंचे हैं. इस साल अब तक 93.50 लाख से अधिक तीर्थयात्री वैष्णो देवी के गुफा मंदिर के दर्शन कर चुके हैं. ये 10 साल में अब तक सबसे ज्यादा तीर्थयात्रियों की संख्या है. 

मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, सोमवार तक कुल 93.50 लाख लोगों ने जम्मू के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित मंदिर में दर्शन किए, जो 2013 के 93.24 लाख के आंकड़े को पार कर गया. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने कहा, "93.24 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के नए रिकॉर्ड के साथ तीर्थयात्रा पिछले दस वर्षों में सबसे अधिक है."

 प्रतिदिन कितने श्रद्धालू पहुंच रहे
गर्ग ने कहा कि प्रतिदिन 37,000 से 44,000 श्रद्धालु मंदिर की यात्रा पर निकल रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि साल के अंत तक यह आंकड़ा 50,000 तक पहुंच जाएगा. उन्होंने कहा कि इस साल अनुमान है कि भगवान के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की संख्या 95 लाख से अधिक हो जाएगी. तीर्थ यात्रा के इतिहास में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की संख्या 2012 में थी, जिसमें 1,04,09,569 श्रद्धालु दर्शन के लिए आए थे. इसके बाद 2011 में 1,01,15,647 श्रद्धालु थे.

बढ़ाई गई सुविधाएं
हाल ही में मंदिर में सुविधाओं के मामले में कुछ बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें माता वैष्णो देवी भवन और दुर्गा भवन में स्काईवॉक भी शामिल है.स्काईवॉक और एक पुनर्निर्मित पार्वती भवन का उद्घाटन अक्टूबर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया था.इसके अलावा, कटरा में तीर्थस्थल आधार शिविर अब एक अत्याधुनिक कॉल सेंटर भी बनाया गया है जो चौबीसों घंटे चलता है. रिपोर्ट के मुताबिक ये कॉल सेंटर दुनिया भर से तीर्थयात्रियों से हर दिन लगभग 2,500 कॉल अटेंड करता है. वहीं अप्रैल में लाइव दर्शन की भी सुविधा शुरू की गई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement