Advertisement

Holi 2026 Upay: होली पर अपनी राशि के अनुसार करें ये उपाय... जीवन में होगी पैसों की बारिश और घर-परिवार में आएगी खुशहाली

Today is Holi: आज होली है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक होली पर्व के दिन किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं. होली के दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ उपायों को करेंगे तो आपके जीवन में तरक्की, समृद्धि और खुशहाली आएगी. आपके जीवन में पैसों की बारिश होने लगेगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों को होली के दिन क्या-क्या उपाय करने चाहिए?

Holi (Photo: PTI)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:32 AM IST

Holi 2026: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है. फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन के साथ रंगों का यह त्योहार पूरे देश में धूमधाम से शुरू हो जाता है. इस साल 4 मार्च 2026 को होली मनाई जा रही है. लोग एक-दूसरे को लाल, हरा, पीला रंग और अबील-गुलाल लगाकर होली का आनंद ले रहे हैं.

रंगों का यह त्योहार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल सहित कई और देशों में उत्साह के साथ मनाया जाता है. होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक माना गया है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक होली पर्व के दिन किए गए उपाय जल्दी फल देते हैं. होली के दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार कुछ उपायों को करेंगे तो आपके जीवन में तरक्की, समृद्धि और खुशहाली आएगी. आपके जीवन में पैसों की बारिश होने लगेगी. आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों को होली पर क्या-क्या उपाय करना चाहिए? रंगों का अलग-अलग ग्रहों से संबंध होता है.

किस ग्रह का किस रंग से है संबंध
1. लाल रंग:  ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह से लाल रंग को संबंधित माना गया है. लाल रंग को ऊर्जा, शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है. 

2. हरा रंग:  ज्योतिष शास्त्र में हरा रंग को बुध ग्रह से संबंधित माना गया है. हरा रंग विकास, समृद्धि, संतुलन और शांति का प्रतीक है.

3. पीला रंग: ज्योतिष शास्त्र में पीला रंग गुरु ग्रह से संबंधित होता है. यह रंग ज्ञान, पवित्रता, ऊर्जा और खुशी का प्रतीक है. 

4. गुलाबी रंग: ज्योतिष शास्त्र में गुलाबी रंग को शुक्र ग्रह से संबंधित माना गया है. यह रंग प्रेम, कोमलता, शांति और स्नेह का प्रतीक है.

5. नारंगी रंग: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नारंगी रंग सूर्य ग्रह से संबंधित होता है. यह रंग ऊर्जा, उत्साह, खुशी और रचनात्मकता का प्रतीक है.

6. नीला रंग: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक नीला रंग शनि ग्रह से संबंधित होता है. यह रंग स्थिरता, विश्वास, शांति और सुरक्षा का प्रतीक है.

होली पर किस राशि वाले कौन से करें उपाय 
1. मेष राशि: होली की शाम को मेष राशि वालों को लाल रंग के कपड़े पहनना चाहिए. इस दिन घर से कहीं बाहर निकलें तो लाल रंग का रुमाल रख सकते हैं.

2. वृषभ राशि: होली के दिन वृषभ राशि के जातकों को सफेद रंग के कपड़े पहनना चाहिए. इस दिन किसी छोटी बच्ची को उसकी पसंद की चीज उपहार में देना चाहिए. 

3. मिथुन राशि: होली के दिन मिथुन राशि वालों को भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए. ऐसा करने से जीवन के संकट दूर हो जाते हैं. 

4. कर्क राशि: होली के दिन कर्क राशि वालों को सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाना चाहिए.

5. सिंह राशि: होली के दिन सिंह राशि वालों को पीले या गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए. जरूरतमंद लोगों को खाने-पीने का सामान देना चाहिए. 

6. कन्या राशि: होली के दिन कन्या राशि वालों को हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए. इस दिन गणेश जी आराधना करनी चाहिए. 

7. तुला राशि: होली के दिन तुला राशि वालों के अपने साथ हरे रंग की कोई भी चीज रखना चाहिए. घर के पूजा स्थान में देवी-देवता को भोग लगाना चाहिए. 

8. वृश्चिक राशि: होली के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए. जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना चाहिए. 

9. धनु राशि: होली के दिन धनु राशि के लोगों को भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. पीले रंग का कपड़ा दान करना चाहिए. 

10. मकर राशि: होली के मौके पर मकर राशि के लोग नीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं या फिर नीले रंग का रुमाल अपने साथ रख सकते हैं. इस दिन शनिदेव की पूजा करें.

11. कुंभ राशि: होली के दिन कुंभ राशि वालों को भूरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इसके साथ शनिदेव की आराधना करनी चाहिए. 

12. मीन राशि: होली के मौके पर मीन राशि वालों को लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इसके साथ ही मंदिर में जाकर चालीसा और किताबें दान करनी चाहिए. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement