Advertisement

Holi 2026: होलिका की राख बदल देगी इन सभी राशियों की किस्मत, इस चीज को डाल कर करें पूजन

होलिका की अग्नि मन के क्लेश और दुखों का नाश करने वाली मानी जाती है. मान्यता है कि होलिका की अग्नि में अलग-अलग चीजें डालने से ग्रह शांत होते हैं और घर में सुख-संपदा आती है.

Happy Holika Dahan 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा 2 मार्च को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 3 मार्च को 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगी. ऐसे में होलिका दहन की परंपरा 2 मार्च को निभाई जाएगी, क्योंकि 3 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इसी कारण होलिका दहन 2 मार्च को होगा और होली 4 मार्च को मनाई जाएगी.

इस खास दिन पर लोग कुछ विशेष चीजें अग्नि को अर्पित करते हैं. मान्यता है कि ऐसा करने से दुखों का अंत होता है और घर में खुशहाली आती है. यदि आप अपनी राशि के अनुसार इस दिन अग्नि में कुछ अर्पित करते हैं, तो अधिक लाभ मिल सकता है. ऐसा करने से ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है और कर्ज, तनाव व अन्य परेशानियों से भी राहत मिलती है.

मेष राशि
इस राशि के लोग होलिका की अग्नि में मसूर की दाल या कोई लाल रंग का अनाज डाल सकते हैं.

वृषभ राशि
इस राशि के जातक होलिका की अग्नि में सरसों के दाने, काले तिल, सफेद अनाज या लकड़ी समर्पित कर सकते हैं.

मिथुन राशि
ये जातक अग्नि में धनिया, लौंग और खड़ी हल्दी अर्पित कर सकते हैं.

कर्क राशि
इस राशि के जातक अग्नि में गेहूं या नए अनाज की बालियां डाल सकते हैं.

सिंह राशि
इस राशि के जातक होलिका की अग्नि में गुड़ अर्पित कर सकते हैं.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को होलिका में काले तिल के दाने डालने चाहिए, खासकर उन्हें जिन पर शनि की बुरी नजर मानी जाती है.

तुला राशि
इस राशि के लोगों को अग्नि में मिश्री या बताशे डालने चाहिए.

वृश्चिक राशि
इन जातकों को भी मसूर की दाल अग्नि में डालनी चाहिए. इसके अलावा नए अनाज के दाने भी अर्पित कर सकते हैं.

धनु राशि
इस राशि के लोग अग्नि में गुड़ और जौ डाल सकते हैं. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

मकर राशि
इस राशि के जातक अग्नि में उड़द की दाल चढ़ाएं.

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों को सरसों, काले चने और नारियल अग्नि में अर्पित करना चाहिए.

मीन राशि
इस राशि के जातक अग्नि में हल्दी की गांठ डाल सकते हैं.

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement