गणेश उत्सव के दौरान घरों में बप्पा की पूजा के साथ फूलों की भी खूब सजावट होती है. पूजा की थाली से लेकर गणपति की मूर्ति और घर की डेकोरेशन तक हर जगह फूल नजर आते हैं. लेकिन पूजा खत्म होने के बाद यही फूल अक्सर कूड़े में फेंक दिए जाते हैं या नदियों में बहा दिए जाते हैं. अगर आपके घर में भी पूजा के फूल इकट्ठे हो गए हैं, तो इन्हें फेंकने के बजाय कई कामों में दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे फूलों की बर्बादी भी रुकेगी और घर के लिए कई उपयोगी चीजें भी तैयार हो जाएंगी.
फूलों से उगाएं नए पौधे
पूजा में चढ़े फूलों से आप नए पौधे भी उगा सकते हैं. खासकर गेंदे के फूल इसके लिए काफी काम के होते हैं. फूलों को अच्छी तरह सुखाकर उसके नीचे वाले हिस्से से बीज निकाल लें. इन बीजों को गमले की मिट्टी में डालें. सूखे फूल और पत्तियों का पाउडर भी मिट्टी में मिलाया जा सकता है. कुछ समय बाद इससे नए पौधे तैयार हो सकते हैं.
बचे फूलों से बनाएं खाद
फूल और पत्तियां घर में खाद बनाने के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती हैं. इसके लिए फूलों को फलों और सब्जियों के छिलकों के साथ मिट्टी में दबाकर रखें. आप इसके लिए किसी कंटेनर या गार्डन के एक कोने का इस्तेमाल कर सकते हैं. करीब एक महीने में जैविक कचरा गलकर खाद में बदल सकता है, जिसका इस्तेमाल पौधों में किया जा सकता है.
घर पर बनाएं खुशबूदार धूप
सूखे फूलों को पीसकर पाउडर बना लें. इसमें कपूर, चंदन पाउडर और उपले का चूरा मिलाएं. थोड़ा देसी घी डालकर मिश्रण को गूंथ लें. इसके बाद इससे धूपबत्ती का आकार बनाकर अच्छी तरह सुखा लें. सूखने के बाद इसका इस्तेमाल पूजा में किया जा सकता है.
पोटपूरी से महकाएं घर
बचे हुए फूलों से खूबसूरत पोटपूरी भी बनाई जा सकती है. सूखे फूलों में कुछ खुशबूदार हर्ब्स मिलाकर इसे एक सुंदर बाउल में रखें. इससे कमरे में हल्की खुशबू बनी रहेगी. ध्यान रखें कि फूलों को नमी से दूर रखें, वरना इनमें फंगस लग सकती है.
ये भी पढ़ें: