हर कोई चाहता है कि उसके घर में धन की कभी कमी न हो. कई बार इंसान कमाता काफी है, लेकिन घर में पैसा टिकटा नहीं है. वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि घर में मौजूद कुछ छोटी-छोटी गलतियां आर्थिक परेशानियों की वजह बन जाती है. यदि आपकी आमदनी अच्छी होने के बावजूद पैसे नहीं बचते या अचानक खर्च बढ़ जाते हैं, तो इसके पीछे कुछ वास्तु दोष भी जिम्मेदार हो सकते हैं. तो चलिए बताते हैं ऐसी कौन सी आदतें है, जिन्हें आपको समय रहते सुधार लेना चाहिए.
घर से गंदगी रखें दूर
वास्तु शास्त्र के अनुसार साफ-सुथरा घर पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है. घर में टूटी-फूटी वस्तुएं, बेकार सामान और फटे हुए कपड़े लंबे समय तक रखना शुभ नहीं माना जाता. इसलिए समय-समय पर घर की सफाई और अनावश्यक सामान को हटाना जरूरी माना जाता है. जिससे घर में पैसों की तंगी न हो और घर में लक्ष्मी टिकी रहे.
तिजोरी की दिशा है जरूरी
कई लोग धन रखने की तिजोरी या कैश बॉक्स को बिना दिशा का ध्यान रखे कहीं भी रख देते हैं. वास्तु शास्त्र में इसे सही नहीं माना गया है. कहा जाता है कि तिजोरी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना और उसका मुख उत्तर दिशा की ओर रखना शुभ होता है. ऐसा करने से घर में धन से जुड़ी सकारात्मक एनर्जी बनी रहती है और आर्थिक तंगी नहीं होती.
रातभर जूठे बर्तन छोड़ना
दिनभर की थकान के बाद कई लोग रात में बर्तन साफ किए बिना ही सो जाते हैं. वास्तु शास्त्र में इस आदत को अच्छा नहीं माना गया है. कहा जाता है कि रातभर जूठे बर्तन पड़े रहने से नेगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है. इसलिए कोशिश करें कि सोने से पहले रसोई को साफ कर लिया जाए.
पूजा स्थल का सही स्थान है जरूरी
घर का पूजा घर पॉजिटिव एनर्जी का मेन सोर्स माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा स्थल हमेशा साफ, शांत और पवित्र स्थान पर होना चाहिए. इसे बाथरूम या किचन के बिल्कुल पास बनाना बिल्कुल ठीक नहीं. सही स्थान पर बना पूजा स्थल घर में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने और मानसिक शांति प्रदान करने में मदद करता है.