Advertisement

भव्य होगा रामलला का दरबार, भारतीय संस्कृति, धार्मिकता को दर्शाती नक्काशी बढ़ाएगी भव्यता

राम मंदिर का परकोटा लगभग 60 फीट ऊंचा होगा. परकोटे में भारतीय संस्कृति और धार्मिकता को दर्शाती हुई तरह-तरह की नक्काशी भी की जाएगी, जिससे इस मंदिर की भव्यता और बढ़ेगी.

भव्य होगा रामलला का दरबार
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 20 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:13 PM IST
  • 24 घंटे चल रहा है राम मंदिर का काम
  • तीन मंजिल का होगा मंदिर
  • इस मंदिर में होंगे 400 पिलर

यूपी के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है. भक्तों में भी इसको लेकर जोश काफी ज्यादा है. मंदिर को लेकर आए दिन आ रही खबरें भक्तों में काफी उत्साह जगाती हैं. हाल ही में हुई राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर को लेकर तमाम जानकारी साझा की है. तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है राम मंदिर में काम की रफ्तार, और क्या कुछ होगा खास.

24 घंटे चल रहा है काम
यूपी में चुनाव नजदीक है, अब ऐसे में सरकार चाहती है कि राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो जाए. फिलहाल इस वक्त मंदिर की नींव रखने का काम किया जा रहा है, और जल्द ही उसके ऊपर राफ्ट ढलाई का खत्म हो जाएगा. राफ्ट की ढलाई के लिए गूम मिक्सर मशीन इंस्टॉल की गई है, जिसके लिए दो टावर क्रेन का इस्तेमाल किया जा रहा है. मंदिर के निर्माण में लगे मजदूर दिन रात इसमें लगे हैं. इसके तहत मजदूर दो शिफ्टों में काम कर रहे है, यानी की काम 24 घंटे चल रहा है.  मंदिर निर्माण के लिए लगभग 250 मजदूर दिन रात काम कर रहे हैं. इसके साथ ही कम से कम 40 इंजीनियर भी इस काम में उनके साथ हैं.

तीन मंजिल का होगा मंदिर
सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि राम मंदिर में सबसे पहले गर्भगृह होगा, उसके बाद गृह मंडप होगा, जो कि पूरी तरह से बंद रहेगा. इसके अलावा कीर्तन मंडप, नृत्य मंडप व रंगमंडप भी होगा, जो खुला रहेगा. सूत्रों की मानें तो मंदिर 3 मंजिल का होगा, जिसकी पहली मंजिल पर राम दरबार होगा, और बाकी दो मंजिलों पर अभी चर्चा चल रही है.

इस मंदिर में होंगे 400 पिलर
आपको बता दें कि तीन मंजिल के राम मंदिर में लगभग 400 से ज्यादा पिलर होंगे. इस मंदिर को गुलाबी पत्थरों से तैयार किया जा रहा है. राम मंदिर का परकोटा लगभग 60 फीट ऊंचा होगा. परकोटे में भारतीय संस्कृति और धार्मिकता को दर्शाती हुई तरह-तरह की नक्काशी भी की जाएगी, जिससे इस मंदिर की भव्यता और बढ़ेगी.

32 सीढ़ियां चढ़ कर हो सकेंगे रामलला के दर्शन
बता दें कि मंदिर के में रामलला की चल मूर्ति स्थापित की जाएगी. मंदिर का गर्भगृह 10.50 मीटर लंबा होगा. इसके अलावा भक्तों को 32 सीढ़ियां चढ़कर रामलला के दर्शन करने होंगे. यही नहीं, इसका एंट्री गेट पूरब दिशा की ओर होगा और सुग्रीव किला से सीधा रास्ता राम मंदिर के गर्भगृह तक पहुंचेगा.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement