Advertisement

Indian Railways: चैत्र नवरात्रि पर रेलवे कराएगा माता वैष्णो देवी समेत इन पांच मंदिरों के दर्शन, किराया कम और सुविधा अधिक, फटाफट ऐसे करें टिकट बुक

IRCTC Tour Package: 22 मार्च 2023 से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि के मौके पर भारतीय रेलवे माता वैष्णो देवी समेत पांच मंदिरों के दर्शन कराने का सुनहरा मौका दे रहा है. आप आईआरसीटीसी के टूर पैकज की बुकिंग कराकर माता रानी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं. 

माता वैष्णो देवी मंदिर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST
  • टूर पैकज के लिए 22 और 29 मार्च 2023 को करा सकते हैं बुकिंग 
  • स्पीलर के लिए एक व्यक्ति को 14,735 रुपए देना होगा

यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी लगातार नए-नए टूर पैकेजेस का एलान करता है. देश-विदेश घुमाने के साथ भारतीय रेलवे लोगों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का भी मौका दे रहा है. इसी क्रम में अब आईआरसीटीसी ने चैत्र नवरात्रि के लिए एक विशेष पैकेज जारी किया है. आईआरसीटीसी के इस खास पैकेज का नाम 5 देवी दर्शन: वैष्णो देवी, कांगड़ा देवी, ज्वालाजी, चामुंडा, चिंतपूर्णी एक्स जयपुर/अजमेर है. इस नए टूर पैकेज के जरिए आप माता वैष्णो देवी समेत पांच मंदिरों के दर्शन कर पाएंगे. आइए टूर पैकेज के बारे में जानते हैं.

इन देवी मंदिरों में कर सकेंगे पूजा-अर्चना
22 मार्च 2023 से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है. भारतीय रेलवे के इस टूर पैकेज के जरिए आप पांच प्रमुख देवी मंदिरों में अपना माथा टेक सकते हैं. इन मंदिरों में माता वैष्णो देवी, कांगड़ा देवी, ज्वालाजी, चामुंडा, चिंतपूर्णी के मंदिर शामिल हैं. पांच दिन और 6 रातों वाली इस यात्रा के जरिए लोगों को आध्यात्मिक अनुभव का मौका मिलेगा. 

कब से शुरू होगी यात्रा
इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए दो तारीखें तय की गई हैं, जिसे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं. पांच देवी दर्शन वाले इस टूर पैकज के लिए आप 22 और 29 मार्च 2023 की बुकिंग करा सकते हैं. यात्रा के लिए ट्रेन जयपुर से चलेगी, लेकिन यात्री अपनी सुविधा के मुताबिक अजमेर जंक्शन, किशनगढ़, फुलेरा जंक्शन, जयपुर, गांधीनगर जेपीआर, दौसा, बांदीकुई जंक्शन, राजगढ़, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, करनाल, अंबाला कैंट जंक्शन से भी ट्रेन पकड़ सकते हैं.

यहां देखें किराया
भारतीय रेलवे की तरफ से इस यात्रा के लिए थर्ड एसी और स्लीपर के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है. अगर आप थर्ड एसी के लिए बुकिंग करा रहे हैं, तो आपको एक व्यक्ति के लिए 17,735 रुपए, दो व्यक्तियों के लिए 14,120 रुपए और तीन लोगों के लिए 13,740 रुपए देने होंगे. स्पीलर के लिए एक व्यक्ति के लिए 14,735, दो लोगों के लिए 11,120 और तीन व्यक्तियों के लिए 10,740 रुपए देने होंगे.

ये होंगी सुविधाएं
देवी दर्शन के लिए तय किए गए किराए के तहत आपको अन्य कई सुविधाएं भी मिलेंगी. टिकट किराए में ही आपको अजमेर-जम्मू तवी-अजमेर के लिए ट्रेन में रिजर्वेशन, सड़क परिवहन, पर्यटन स्थलों का भ्रमण, पिक एंड ड्रॉप, कटरा में दो रातें और कांगड़ा में एक रात रूकने की सुविधा दी जाएगी. साथ ही 3 होटलों में नाश्ता,टोल, पार्किंग आदि सुविधाएं भी दी जाएंगी. यात्रा से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. आईआरसीटीसी के ऑफिस भी जा सकते हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement