Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर्व आज 29 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखती हैं. इस दिन महिलाएं भगवान शंकर, माता पार्वती. भगवान गणेश, कार्तिकेय, करवा माता और चंद्रदेव की पूजा-अर्चना करती हैं. आप करवा चौथ पर अपने प्रियतम को कुछ खास संदेशों से करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसके साथ ही इसे आप सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में भी यूज कर सकते हैं. हम आपको कुछ प्रमुख संदेश बता रहे हैं, जिनके जरिए आप शुभकामनाएं दे सकते हैं. इसके साथ ही इसे आप सोशल मीडिया पर स्टेटस के रूप में भी यूज कर सकते हैं.
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश
1. जब तक ना देखूं चेहरा आपका, ये व्रत अधूरा है,
आपके साथ से ही मेरा हर सपना पूरा है,
चांद भी आज दुआएं दे रहा है हमें,
क्योंकि हमारा रिश्ता सबसे प्यारा और अनूठा है
हैप्पी करवा चौथ!
2. प्यार की डोर कभी कमजोर ना हो,
हमारे रिश्ते में कभी कोई शोर ना हो,
बस यूं ही गुजर जाए पूरी जिंदगी आपके साथ,
हमारे सिवा इस कहानी में कोई और ना हो
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
3. चांद दिखे तो आपका चेहरा याद आए,
हर दुआ में आपका नाम आए,
मेरी जिंदगी में यूं ही रहना हमेशा,
हर जन्म में आपका साथ नजर आए.
हैप्पी करवा चौथ
4. हाथों में पूजा की थाली आई है,
संग में खुशियों की बहार लाई है,
बस एक ही दुआ है आज रब से मेरी,
सलामत रहे वो, जिनसे मेरी दुनिया समाई है
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
5. ना हीरे की तमन्ना है, ना चांदी का हार चाहिए,
मुझे तो बस हर जन्म में आपका ही प्यार चाहिए,
रहे सलामत आपकी मुस्कान हमेशा,
बस इसी दुआ के साथ ये त्योहार चाहिए
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
6. सज-धज कर बैठी हूं आपके इंतजार में,
हर पल बीत रहा है आपके ही प्यार में,
जल्दी से निकल आए अब ये पूनम का चांद,
ताकि देख सकूं अपना चांद इस संसार में
हैप्पी करवा चौथ!
7. बिंदिया चमके, खनके हाथों में चूड़ियां,
कभी ना आएं हमारे बीच कोई दूरियां,
करवा चौथ का ये पावन व्रत लाया है,
हमारे रिश्ते में प्यार की नई नजदीकियां
हैप्पी करवा चौथ!
8. सांसों में बसे हो आप, धड़कन में नाम आपका है,
मेरा हर एक व्रत, हर एक अरमान आपका है,
यूं ही थामे रखना मेरा हाथ जिंदगी भर,
क्योंकि मेरा तो सारा जहान ही आपका है
हैप्पी करवा चौथ!
9. नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए
हमारे जीवन में प्यार की रागिनी
करवा चौथ की शुभकामनाएं
10. आज फिर आया है मौसम प्यार का
ना जाने कब होगा दीदार चांद का
पिया मिलन की रात है ऐसी आई
आज फिर से निखरेगा रूप मेरे यार का
करवा चौथ की शुभकामनाएं
11. चांद की चांदनी भी फीकी लगे आपके आगे,
मेरे हर सुख-दुख के जुड़े हैं आपसे धागे,
सदा मुस्कुराते रहें आप मेरी जिंदगी में,
यही दुआएं आज मेरा दिल रब से मांगे
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं
12. हर दिन की शुरुआत आपके प्यार से हो,
हमारी मोहब्बत का हर पल त्योहार हो,
सात जन्मों तक बना रहे हमारा रिश्ता,
चांद से पहले आपका दीदार हो
करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं