Advertisement

Kashi vishwanath Dham:  कॉरिडोर निर्माण और सुविधाओं में इजाफा से दर्शनार्थियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि, श्री काशी विश्वनाथ धाम की सात साल में चार गुना बढ़ी आय

Baba Vishwanath Temple: धर्म की नगरी काशी में आने के बाद शिव भक्त दिल खोल कर चढ़ावा व दान कर रहे हैं. वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2023-24 में बाबा की आय में चार गुना की वृद्धि हुई है. 13 दिसंबर 2021 को हुए विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद मई 2024 तक बाबा के भक्तों की संख्या 16.22 करोड़ तक पहुंच गई.

Kashi Vishwanath Temple (Photo: PTI)
शिल्पी सेन
  • लखनऊ,
  • 23 जून 2024,
  • अपडेटेड 8:47 PM IST
  • मंदिर का विस्तार और दर्शन की सुगमता से काशी में तीर्थाटन और बढ़ा 
  • शिव भक्त दिल खोल कर चढ़ावा और कर रहे दान 

वाराणसी स्थिति बाबा विश्वनाथ की आय में पिछले सात सालों में चार गुना की वृद्धि हुई है. विश्वनाथ धाम के विस्तार व सुविधाओं से दान और दर्शनार्थियों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है.

यहां आने वाले बाबा के भक्तों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इसके साथ ही श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद बाबा की आय में अच्छी-खासी वृद्धि हुई है. वित्तीय वर्ष 2017-18 से 2023-24 में बाबा की आय में चार गुना की वृद्धि हुई है. बीच में कोरोना काल में भक्तों की संख्या में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन इसके बाद फिर से इसमें बेतहाशा वृद्धि दर्ज की गई.

16.22 करोड़ पहुंच गई भक्तों की संख्या
श्री काशी विश्वनाथ धाम के कायाकल्प के बाद यूपी की योगी सरकार ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आने वालों के लिए सुविधाओं में वृद्धि की है. समय-समय पर खुद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसकी समीक्षा की है. मंदिर का विस्तार और दर्शन की सुगमता से काशी में तीर्थाटन और बढ़ा है.

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि बाबा के आय में चढ़ावा, दान, टिकट और परिसर में नवनिर्मित भवनों के आय आदि के रूप में पिछले सात सालों में चार गुना की वृद्धि हुई है. 13 दिसंबर 2021 को हुए विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के बाद मई 2024 तक बाबा के भक्तों की संख्या 16.22 करोड़ तक पहुंच गई.

डबल इंजन सरकार में मिलने लगी विश्व स्तरीय सुविधाएं
धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी अनादिकाल से सनातन धर्म मानने वालों की तीर्थस्थली है. डबल इंजन सरकार (केंद्र में मोदी और राज्य में योगी) में अब काशी में विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलने लगी है.

इस प्राचीन शहर में दुनिया के हर कोने से पहुंचना आसान हो गया है.इससे यहां भक्तों का प्रवाह बढ़ गया है. ऐसी मान्यता है कि सनातन परम्परा में दान से विशेष पुण्य मिलता है. धर्म की नगरी काशी में आने के बाद शिव भक्त दिल खोल कर चढ़ावा व दान कर रहे हैं. 

किस वित्तीय वर्ष कितनी हुई आय रुपए में (Inputs: Kashi Vishwanath Trust) 
1. 2017-2018: 20,14,56,838.43 
2. 2018-19: 26,65,41,673.32 
3. 2019-20: 26,43,77,438.00 
4. 2020-21: 10,82,97,852.09 
5. 2021-22: 20,72,58,754.03  
6. 2022-23: 58,51,43,676.33 
7. 2023-24: 86,79,43,102.00

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement