Advertisement

Kedarnath Dham Helicopter Booking: हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें कब से शुरू होगी ऑनलाइन बुकिंग

केदारनाथ धाम में भगवान भोलेनाथ के दर्शन की शुरुआत 22 अप्रैल 2026 से होगी. इसके लिए हेलिकॉप्टर से भी श्रद्धालु जा सकते हैं. केदारनाथ जाने के लिए श्रद्धालु हेलिकॉप्टर की ऑनलाइन बुकिंग 10 अप्रैल से कर सकते हैं.

Kedarnath Dham (Photo/PTI)
gnttv.com
  • देहरादून,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए जोरशोर से तैयारी चल रही है. चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. इस दिन से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होगी. जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल से खुलेंगे. इस बीच केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं एक गुड न्यूज आई है. केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए श्रद्धालु हेलिकॉप्टर सेवा ले सकते हैं. केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा की ऑनलाइन बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू होगी.

कहां से बुक कर सकते हैं हेलिकॉप्टर?
जो भी श्रद्धालु हेलिकॉप्टर से केदारनाथ धाम की यात्रा करने का प्लान करने रहे हैं. उनके लिए गुड न्यूज है. हेलिकॉप्टर सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की डेट आ गई है. ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत 10 अप्रैल से होगी. श्रद्धालु अपनी सीटें केवल आधिकारिक पोर्टल heliyatra.irctc.co.in के जरिए ही बुक कर सकेंगे, जिसका संचालन IRCTC द्वारा किया जा रहा है.

8 कंपनियों को दी गई है इजाजत-
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ आशीष चौहान ने बताया की इस वर्ष हेली सेवाओं के संचालन के लिए 8 कंपनियों को अनुमति दी है, जो शटल सेवाओं के माध्यम से यात्रियों को केदारनाथ पहुंचाएंगी. 

प्राधिकरण की भक्तों से अपील-
प्राधिकरण ने यात्रियों से अपील की है कि वे सिर्फ अधिकृत वेबसाइट से ही टिकट बुक करें और किसी भी फर्जी एजेंट या दलाल से बचें. साथ ही यात्रा से पहले मौसम और दिशा-निर्देशों की जानकारी लेना जरूरी बताया गया है.

हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं, ऐसे में हेलीकॉप्टर सेवाएं यात्रा को तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

कब से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा-
चारधाम में से एक केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल 2026 को खुलेंगे. धाम के कपाट सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. उस दिन बाबा केदार की डोली के साथ पूजा-अर्चना के साथ यात्रा की शुरुआत होगी. पिछले साल यानी साल 2025 में केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुले थे और 6 महीने तक दर्शन-पूजन के बाद 23 अक्तूबर 2025 को बंद हो गए थे.

(अंकित शर्मा की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement