Advertisement

Diwali Bhog for Goddess Lakshmi: दीपावली पर मां लक्ष्मी को लगाएं इन 5 चीजों का भोग, घर में होगी धन और ऐश्वर्य की बरसात

दीपावली की पूजा में मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. इस दिन माता को 5 प्रमुख चीजें अर्पित करने की पुरानी और शुभ परंपरा है.

लक्ष्मी गणेश भोग लिस्ट 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:57 PM IST

दीपावली का त्योहार मां लक्ष्मी की पूजा, उनके स्वागत और उनकी कृपा पाने का खास अवसर है. इस दिन लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं, दीप जलाते हैं और विधि-विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं. पूजा में दीप, फूल और मिठाइयों के साथ भोग का भी विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि मां लक्ष्मी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. यही वजह है कि दिवाली की पूजा में कुछ खास चीजें आपने अपने घर के बड़ों को हर साल रखते देखा होगा. इससे मां की कृपा मिलती है. अगर आप इस बार मां लक्ष्मी की पूजा करने जा रहे हैं, तो उन्हें इन 5 चीजों का भोग लगा सकते हैं.

1. खील, धान का लावा और मुरमुरा
दीपावली की पूजा में खील और बताशे का भोग मां लक्ष्मी को लगाना काफी पुरानी परंपरा का हिस्सा है. खील दरअसल धान को भूनकर तैयार की जाती है. इसे समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है. इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. कई जगह पूजा में धान का लावा और मुरमुरा भी रखा जाता है. ये चीजें फसल और अन्न की समृद्धि का प्रतीक मानी जाती हैं. मान्यता ये भी है कि धान में मां लक्ष्मी का वास भी होता है. इसलिए दिवाली पर मां लक्ष्मी को खील, धान का लावा और मुरमुरा अर्पित किया जाता है. 

2. बताशा और हाथी-घोड़े की मिठाई
दिवाली के बाजार में खील के साथ बताशे और हाथी-घोड़े के आकार की मिठाइयां भी खूब मिलती हैं. पूजा की थाली में इनका अलग ही महत्व होता है. बताशा चीनी से तैयार किया जाता है और इसे मां लक्ष्मी को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है. ये मिठाइयां समृद्धि का प्रतीक है. 

3. मखाना और पंचमेवा
मां लक्ष्मी की पूजा में मखाना और पंचमेवा के भोग का भी महत्व मिलता है. मखाना पूजा-पाठ में इस्तेमाल होने वाली सबसे शुद्ध चीजों में शामिल है. वहीं पंचमेवा में आमतौर पर बादाम, काजू, किशमिश, छुआरा और मखाना जैसे सूखे मेवे रखे जाते हैं. इन्हें एक साथ मिलाकर मां लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है. पूजा में मेवे रखने से मां की कृपा प्राप्त होती है. अगर मेवा नहीं रख सकते हैं खीर बनाकर मां को जरूर अर्पित करें.

4. नारियल का भोग
हिंदू धर्म में नारियल को शुभता का प्रतीक माना गया है. हिंदुस्तान में छोटे और बड़े, दोनों आयोजनों में नारियल चढ़ाया या फोड़ा जाता है. किसी भी मांगलिक काम की शुरुआत हो या पूजा-पाठ, नारियल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. इसे श्रीफल भी कहा जाता है. दीपावली पर मां लक्ष्मी को नारियल अर्पित करना भी शुभ होता है. आप पूजा की थाली में साबुत नारियल रखें या फिर उसका प्रसाद तैयार करके मां को भोग लगाएं.

5. मीठा पान
पूजा के दौरान पान या पान के पत्ते चढ़ाया जाता है. दीपावली पर मां लक्ष्मी को मीठा पान अर्पित किया करना शुभ होता है. इसे सुपारी, सौंफ, इलायची और गुलकंद जैसी चीजों से तैयार किया जाता है. पान को पूजा में शुभता और मंगल भाव से जोड़कर देखा जाता है. 

इसके अलावा लौंग, इलायची, गणेश भगवान के लिए जनेऊ, 2 कमल के फूल, 2 कुरसेला का माला और मोती चुर के लड्डू का भोग भी पूजा में शामिल किया जाता है. इससे सौभाग्य और शुभता दोनों का वास घर में होता है. जहां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति रखकर पूजा करेंगे, वहां रंगोली भी बना सकते हैं. रंगोली खुशहाल जीवन और शुभता को दर्शाता है. हालांकि इन सभी चीजों से ज्यादा जरूरी है भावना. अगर सच्चे भावना से लक्ष्मी पूजन करेंगे तो मां ज्यादा प्रसन्न होती हैं. कहते हैं न कि भगवान भाव के भूखे हैं, तो बस भावना शुद्ध होनी चाहिए. 
 

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement