Advertisement

लव कुश रामलीला: ब्रह्मशक्ति के प्रहार से लक्ष्मण हुए मूर्छित, आकाश मार्ग से संजीवनी लाए बजरंगबली

2 अक्टूबर को लव कुश रामलीला में आकाश को छूती 200 फीट गगनचुंबी क्रेनों की मदद से हनुमान जी समंदर पार करके संजीवनी बूटी लेने लंका जाने का दृश्य दर्शको के आकर्षण का केंद्र रहा वही मेघनाथ द्वारा ब्रह्मशक्ति का प्रहार करके लक्ष्मण मूर्छित करने के सीन में स्टेज पर साठ से ज्यादा आर्टिस्ट मंच पर आए. आज की लीला में विभिषण शरणागति, सेतू बंधन, रामेश्वरम की स्थापना, अंगद का दूत बनकर जाना, लक्ष्मण मूर्छित होना, हनुमान जी द्वारा आकाश मार्ग से स्मुंदर पार करने तक की लीला का मंचन किया गया.

Luv Kush Ramlila
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST
  • राम सेतू का बंधन किया गया
  • रामेश्वरम की स्थापना हुई

लाल किला ग्राउंड में आयोजित लव कुश रामलीला के मंच पर 2 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश गोयल ने अंगद की भूमिका निभाई. उन्होंने जीवंत अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया. रामलीला कमेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने बताया कि आज गांधी जयंती के चलते छुट्टी होने पर शाम सात बजे तक ही मैदान राम भक्तों की भीड़ से पूरी तरह से भर गया.

अर्जुन कुमार के अनुसार आज बॉलिवुड के नामी एक्शन डायरेक्टर मनोज कागड़ा के निर्देशन में पहली बार ऐसे एक्शन स्टंट दृश्य हुए, जिन्हे देख दर्शकों ने दांतो तले उंगलियां दबा ली. आज आकाश को छूती 200 फीट गगनचुंबी क्रेनों की मदद से हनुमान जी समंदर पार करके संजीवनी बूटी लेने लंका जाने का दृश्य दर्शको के आकर्षण का केंद्र रहा.

लक्ष्मण हुए मूर्छित
आज के रानलीला मंचन में मेघनाथ द्वारा ब्रह्मशक्ति का प्रहार करके लक्ष्मण मूर्छित करने के सीन में स्टेज पर साठ से ज्यादा आर्टिस्ट मंच पर आए. आज की रामलीला में विभिषण शरणागति, सेतू का बंधन किया गया. रामेश्वरम की स्थापना हुई. अंगद का दूत बनकर रावण के पास गए. मेघनाथ द्वारा ब्रह्मशक्ति लगने पर लक्ष्मण मूर्छित हो गए. इसके बाद हनुमान जी द्वारा आकाश मार्ग से स्मुंदर पार करके संजीवनी बूटी लेकर आने तक की लीला का मंचन किया गया. 

रामलीला देखने आए आने वाली फिल्म हिंदुत्व के स्टार्स 
आज रामलीला देखने के लिए लोकप्रिय टीवी सीरियल भाभी जी घर पर है, के कलाकार पहुंचे. इसके साथ ही आने वाली फिल्म हिंदुत्व के स्टार्स भी रामलीला देखने के लिए पहुंचे. रामलीला देखने पहुंचे सभी सितारों को लव कुश रामलीला के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने उन्हें मंच पर सम्मानित किया. इसके साथ ही इन्होंने उन्हें लव कुश रामलीला का प्रतीक भेट किया. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement