Advertisement

Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में महंगी हुई मंगला आरती, 1 मार्च से लागू होगा नया रेट

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती का टिकट 350 रुपए की जगह 500 रुपए करने का फैसला लिया गया है. मंदिर में पूरे वर्ष के लिए धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन के लिए एक कैलेंडर तैयार होगा.

काशी विश्वनाथ मंदिर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 24 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST
  • महंगा हुआ मंगला आरती का टिकट
  • पूरे वर्ष के लिए तैयार होगा धार्मिक कैलेंडर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर में होने वाली आरती के टिकट के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है. 1 मार्च से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला समेत सभी आरतियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को ज्यादा पैसे देने होंगे. 

महंगा हुआ मंगला आरती का टिकट
मंदिर में मंगला आरती का टिकट 350 रुपए की जगह 500 रुपए करने का फैसला लिया गया है. वहीं, सप्त ऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती, मध्यान्ह भोग आरती का टिकट 180 रुपए की जगह 300 रुपए का हो जाएगा. मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले सभी पुजारी अब एक तरह के ड्रेस कोड में नजर आएंगे.

पूरे वर्ष के लिए तैयार होगा धार्मिक कैलेंडर
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूरे वर्ष के लिए धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन के लिए एक कैलेंडर तैयार होगा. एक आंतरिक समिति का गठन कर ट्रस्ट की डायरी मार्च में छपवाने का भी फैसला लिया गया है. काशी हिंदू विश्वविद्यालय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में सबसे ज्यादा नंबर लाने वाले छात्र-छात्राओं को 10 हजार रुपए की सालाना स्कॉलरशिप दी जाएगी.

मंदिर के कर्मचारियों का बढ़ेगा महंगाई भत्ता
इसके साथ ही मंदिर के सफाईकर्मियों समेत दूसरे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला हुआ है. मंदिर प्रशासन ने साल 2022-23 के लिए कुल 105 करोड़ की आय और 40 करोड़ के खर्च का लक्ष्य रखा गया है. काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की 104वीं बोर्ड बैठक में ये सभी फैसले लिए गए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement