Advertisement

Muzaffarnagar Nameplate Controversy: कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली दुकानों पर लगानी होगी नेम प्लेट, जानें यूपी में क्यों हुआ ये नियम लागू

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुकानों पर नेमप्लेट लगाने का आदेश दिया है. उन्होंने पूरे प्रदेश में कांवड़ यात्रियों के रास्ते में पड़ने वाली हर दुकान के मालिक और उसके संचालक का नाम लिखने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही हलाल प्रोडक्ट्स बेचने वालों पर भी कार्रवाई करने का आदेश भी दिया है.

Kanwar Yatra 2024 (Photo: PTI)
संतोष शर्मा
  • लखनऊ,
  • 19 जुलाई 2024,
  • अपडेटेड 11:49 AM IST
  • पूरे प्रदेश में होगा ये नियम लागू 
  • पिछले साल उठा था ये मुद्दा

कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश में एक नया नियम जारी किया गया है. इसके मुताबिक यात्रा के रस्ते में पड़ने वाली दुकानों पर दुकान मालिक और संचालक का नाम लिखना जरूरी होगा. बता दें, सबसे पहले यह मुद्दा मुजफ्फरनगर से शुरू हुआ है. अब मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में इस नियम को लागू कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुख्यालय के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की. उन्होंने पूरे प्रदेश में कांवड़ यात्रियों के रास्ते में पड़ने वाली हर दुकान के मालिक और उसके संचालक का नाम लिखने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही हलाल प्रोडक्ट्स बेचने वालों पर भी कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

पूरे प्रदेश में होगा ये नियम लागू 
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दुकानदार का नाम लिखने को लेकर राजनीतिक गर्म हो गई है. शुरुआत मुजफ्फरनगर जिले से हुई जहां के एसएसपी ने कांवड़ यात्रा के रास्तों पर दुकानदार और संचालक के नाम लिखने का आदेश दिया था. बाद में सहारनपुर रेंज के डीआईजी ने अपनी रेंज के सभी जिलों को ऐसा ही निर्देश दिया. अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह आदेश पूरे प्रदेश में लागू किया है. कांवड़ यात्रियों के रास्ते में पड़ने वाली हर दुकान पर मालिक और संचालक का नाम लिखना होगा.

पिछले साल उठा था ये मुद्दा
यह पूरा मामला बीते साल कावड़ यात्रा के दौरान का है. बीते साल  2023 में कावड़ यात्रा के दौरान मुजफ्फरनगर जनपद के बघरा ब्लॉक में स्थित योग साधना आश्रम के गुरु यशवीर महाराज ने एक मुद्दा उठाया था. उन्होंने कहा था कि हरिद्वार से लेकर पूरे कावड़ मार्ग पर कुछ मुस्लिम लोगों ने अपनी दुकान और ढाबे चला रखे हैं, जिन पर हिंदू देवी देवताओं की तस्वीर लगी है. यशवीर महाराज ने मांग की थी कि 2023 कावड़ यात्रा के दौरान जो मुस्लिम लोग कावड़ मार्ग पर अपने दुकान या ढाबे चला रहे हैं और जिन्होंने हिंदू देवी देवताओं की तस्वीर लगा रखी है वह उन तस्वीरों को उतार दें. जब इस मुद्दे ने पिछले साल तूल पकड़ा तो मुजफ्फरनगर के कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले ऐसे मुस्लिम ढाबो पर से हिंदू देवी देवताओं की तस्वीर हटवा दी गई थी.

फिर से उठी इसकी मांग 
इस साल जब कावड़ यात्रा तैयारी होने लगी तो फिर मांग उठाई गई. कावड़ यात्रा शुरू होने से पहले यशवीर महाराज ने मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि जो दुकान कावड़ मार्ग पर पड़ती है उनपर दुकानों के मालिक और उन पर काम करने वालों की लिस्ट लगाई जाए. इससे बाहर से आने वाले कांवड़ यात्रियों को यह मालूम होगा कि वह किसकी दुकान पर बैठकर खाना-पीना कर रहे हैं.

गैर हिंदू दुकानदारों को तस्वीर हटाने का फरमान 
मामला स्थानीय विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल तक पहुंचा तो कपिल देव अग्रवाल ने भी मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान इस मांग का समर्थन किया. मुद्दा गरमाया और जब सरकार के मंत्री ने समर्थन किया तो मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी जिले में कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली हर दुकान पर मालिक और संचालक का नाम लिखने के आदेश जारी कर दिया. हिंदू देवी देवताओं की गैर हिंदू दुकानदारों को तस्वीर हटाने का फरमान सुना दिया.

एसएसपी मुजफ्फरनगर के आदेश के बाद डीआईजी रेंज सहारनपुर ने भी अपनी रेंज के 3 जिलों मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर में इसी आदेश को लागू करवाया.

लेकिन इस मुद्दे पर गरमाई राजनीति के बीच शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यालय के अफसरों के साथ बैठक की. पूरे घटनाक्रम को समझने के बाद अब पूरे प्रदेश में आदेश लागू कर दिया कि कावड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली हर दुकान पर मालिक और संचालक का नाम लिखना होगा.


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement