Advertisement

Navratri 2026 Remedies: नवरात्रि 2026 का सूत्र... लाल कपड़े में लौंग के साथ इन सभी चीजों की पोटली बनाकर लॉकर में रख दें, घर में कभी नहीं आएगी पैसों की दिक्कत

नवरात्रि के पावन अवसर पर आर्थिक तंगी दूर करने और बरकत बनाए रखने के लिए ज्योतिषीय उपाय बेहद कारगर माने जाते हैं. शुक्रवार या नवरात्रि के दिनों में लाल कपड़े में लौंग, इलायची, काली मिर्च, कपूर या कौड़ी बांधकर तिजोरी या लॉकर में रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.

नवरात्रि 2026 का सूत्र
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:42 PM IST

घर में सुख-समृद्धि बनी रहे और पैसों की कमी का सामना न करना पड़े, ऐसी कामना हर कोई करता है. इसके लिए लोग मेहनत और बचत के साथ-साथ पूजा-पाठ और धार्मिक उपाय भी करते हैं. नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा की आराधना के लिए खास माना जाता है. इस दौरान भक्त मां की पूजा करके सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं और वास्तु से जुड़े कुछ उपायों में लौंग, इलायची, काली मिर्च, कपूर और कौड़ी को शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इन चीजों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या लॉकर में रखने से घर में बरकत बनी रहती है. आइए जानते हैं कि इस उपाय को लेकर क्या मान्यता है, इसे कब और कैसे किया जा सकता है.

धन को कैसे आकर्षित करता है यह उपाय?
धार्मिक मान्यताओं में लाल रंग को शुभता और मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. वहीं, लौंग का इस्तेमाल पूजा-पाठ और कई धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है. इसी वजह से कुछ पारंपरिक उपायों में लौंग को लाल कपड़े में बांधकर धन रखने वाली जगह पर रखने से घर में पैसों की दिक्कत कभी नहीं होती और सुख समृद्धि बनी रहती है.

लौंग के साथ इलायची, काली मिर्च, कपूर या कौड़ी रखने का भी प्रचलन है. इलायची और कपूर का इस्तेमाल पूजा में किया जाता है, जबकि कुछ धार्मिक परंपराओं में कौड़ी को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इन चीजों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या लॉकर में रखने से सकारात्मकता आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होने की कामना पूरी होती है.

नवरात्रि में किस दिन करें उपाय
नवरात्रि में भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करते हैं. इस दौरान कई लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार विशेष पूजा और उपाय भी करते हैं. लाल कपड़े में लौंग और दूसरी शुभ मानी जाने वाली चीजें बांधने का उपाय नवरात्रि के किसी दिन किया जा सकता है. शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा के लिए भी विशेष माना जाता है, इसलिए कुछ लोग इस दिन को चुनते हैं. 

कैसे करना है उपाय
शुक्रवार के दिन एक लाल कपड़े में इलायची, काली मिर्च, कपूर या कौड़ी रखें. इसके बाद कपड़े को अच्छी तरह बांधकर छोटी-सी पोटली बना लें. इसके बाद उसे मां के चरणों में रख दें. रखते वक्त मन में अपनी कामना बोले और देवी का ध्यान करें. उनके कृपा करने की कामना करें. घरकर नवमी तक छोड़ दें. फिर जिस दिन कलश उठेगा उस दिन उस पोटली को उठाकर सीधे तिजोरी या लॉकर में रख दें. लॉकर में ऐसी जगह रखें, जहां लोगों की नजर न जाए. ये उपाय धन की समस्या का दूर करने में मदद करती है और घर में सुख समृद्धि लाती है. इसिलए इसे करते वक्त मन में अपनी मनोकामना दोहराते रहें.

ये भी पढ़ें

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement