Advertisement

Navratri 2026: देवी का धन प्राप्ति से क्या है संबंध? नवरात्रि में माता रानी की ऐसे करें पूजा, आपके घर पैसों की होने लगेगी बारिश 

दुनिया का सारा धन, संपत्ति और समृद्धि देवी के ही अधीन है. मां लक्ष्मी से धन, मां दुर्गा से शक्ति, मां अन्नपूर्णा से अन्न  और मां ललिता से वैभव की प्राप्ति होती है. यदि नवरात्रि में किसी भी दिन या नवमी तिथि को धन प्राप्ति के प्रयोग किए जाएं तो निश्चित धन की प्राप्ति होती है. 

Maa Lakshmi and Durga Mata
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

दुनिया का सारा धन, संपत्ति और समृद्धि देवी के ही अधीन है. देवी की कृपा से ही सारी दुनिया को धन की प्राप्ति होती है. मां लक्ष्मी से धन, मां दुर्गा से शक्ति, मां अन्नपूर्णा से अन्न  और मां ललिता से वैभव की प्राप्ति होती है. नवरात्रि के दिनों में देवी हर रूप में भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं. यदि नवरात्रि में किसी भी दिन या नवमी तिथि को धन प्राप्ति के प्रयोग किए जाएं तो निश्चित धन की प्राप्ति होती है. 

कठोर परिश्रम करने पर भी धन नहीं आता हैं तो करें ये उपाय 
आशीर्वाद की मुद्रा में मां लक्ष्मी की स्थापना करें. देवी को गुलाब का इत्र अर्पित करें. गुलाब की माला चढ़ाएं तो और भी उत्तम होगा. इसके बाद ॐ श्रीं श्रियै नमः  का 11 माला जाप करें. धन प्राप्ति की प्रार्थना करें. ये प्रयोग नवरात्रि में किसी भी रात्रि को करें. 

धन आता हो लेकिन सब खर्च हो जाता हो तो क्या करें 
दो मुखी रुद्राक्ष, सफेद कपड़ा और चांदी का सिक्का ले लें. देवी के मंदिर में देवी को ये वस्तुएं अर्पित कर दें. इसके बाद मंदिर में ही बैठकर ॐ ह्रीं नमः का तीन माला जाप करें. सफेद कपड़े में रुद्राक्ष और चांदी का सिक्का रखकर धन के स्थान पर रख दें. इससे धन भी खूब आएगा और बचत भी कर पाएंगे. 

धन को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहता हो तो क्या करें 
नवमी या दशमी के दिन मां दुर्गा के चित्र के सामने बैठें. मां को गुलाबी पुष्प अर्पित करें. इसके बाद देवी के सामने श्री सूक्त का पाठ करें. हर श्लोक के साथ एक सफेद मिठाई भी देवी को अर्पित करें. प्रार्थना करें कि आपकी जिंदगी का उतार-चढ़ाव बंद हो. अगली नवरात्रि में पुनः ये प्रयोग करें. 

कारोबार या नौकरी में धन की प्राप्ति एक ही जगह पर रुक गई हो तो क्या करें 
मां दुर्गा के सिंहवाहिनी चित्र के सामने बैठें. वहां पर घी के दीपक जलाएं, एक चांदी का सिक्का भी अर्पित करें. फिर उन्हें उतने गुलाब के पुष्प चढ़ाएं, जितनी आपकी उम्र है. हर फूल के साथ कहें  ॐ दुं दुर्गाय नमः. चांदी के सिक्के को अपने कारोबार के स्थान पर रख दें या अपने पर्स में रखे रहें. धन की रुकावट हट जाएगी. 

कर्ज से परेशान होने पर क्या करें 
हवन सामग्री में जौ, काला तिल और गुग्गल मिलाएं. नीम की लकड़ी जलाएं. पहले उसमे पांच बार घी की आहुति दें. फिर हवन सामग्री से 108 बार आहुति दें. हर आहुति के साथ ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे कहें. कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें.  जीवन में नियमित धन पाना चाहते हैं तो नित्य सायंकाल मां लक्ष्मी की उपासना करें. उन्हें गुलाब के फूलों की पंखुड़ियां अर्पित करें. इसके बाद दुर्गा सप्तशती के अष्टम अध्याय का पाठ करें.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement