Advertisement

Ram Mandir: राम नगरी अयोध्या ही नहीं दिल्ली होगी राममय... एलईडी पर दिखेगा अयोध्या से सीधा प्रसारण

अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं. अब शहरवासी दिल्ली से आयोजन का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा लोगों से रंगोली बनाने के लिए भी कहा गया है.

Ram Mandir
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 25 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:31 AM IST

22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर के शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा देश ही राजधानी दिल्ली में भी दिखेगा. देश भर में दीपावली मनाये जाने के विश्व हिंदू परिषद के आह्वान पर दिल्ली व्यापारियों की बड़ी संस्था कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) दिल्ली सहित देश भर के सभी राज्यों में व्यापक स्तर पर 'हर शहर अयोध्या-घर घर अयोध्या' राष्ट्रीय अभियान चलाने की घोषणा कर दी है.

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि श्री राम किसी एक समुदाय के नहीं बल्कि भारत की आत्मा हैं जो देश की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता तथा संस्कारों को परिलक्षित करते हैं. इसी से कैट ने 22 जनवरी को श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चलाये जा रहे अभियान में दिल्ली के बाजारों को राम मय करने का बीड़ा उठाया है.

5 हजार से अधिक राम चौकी होगी स्थापित  
कैट ने देश भर के हजारों व्यापारी संगठनों को एक एडवाइजरी जारी की है. इसके जरिए आग्रह किया गया है कि 1 जनवरी से 22 जनवरी तक देश के सभी राज्यों के प्रत्येक शहर में व्यापारी संगठन अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के साथ सक्रिय रूप से 'हर शहर अयोध्या-हर घर अयोध्या' अभियान चलायें. देश भर के बाजारों में 5 हजार से अधिक राम फेरी निकालने का लक्ष्य निर्धारित किया है. यह राम फेरियां बाज़ारों में राम भजन कर अलख जगायेंगी. वहीं लगभग 2500 से अधिक राम संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. देश भर के अधिकतम बाजारों एवं व्यापारियों के घरों में 5 हजार से अधिक राम चौकी आयोजित कर प्रभु श्री राम के भजन कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का लक्ष्य रखा है. बाजारों में होर्डिंग, दुकानों एवं वाहनों पर श्री राम मंदिर के स्टीकर, पोस्टर आदि लगाना तथा श्री राम कार्ड वितरित दिया जायेगा. 

एलईडी पर दिखेगा सीधा प्रसारण 
22 जनवरी को दिल्ली सहित देश भर के सभी बाज़ारों में आकर्षक रोशनी कर बाजारों को जगमगाया जाएगा. वहीं उसी दिन दिल्ली सहित देश भर के सभी शहरों में अनेक स्थानों पर मंदिरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर श्री राम मंदिर के मॉडल एवं चित्र रख कर अयोध्या के आयोजन को बड़ी एलईडी के जरिए लोगों को सीधा प्रसारण दिखाने की भी व्यवस्था की जाएगी. उस दिन विश्व हिंदू परिषद द्वारा तय किए गए सभी कार्यक्रमों को अपने शहरों में व्यापारी पूरी तरह मनायेंगे. कैट ने व्यापारियों से यह अभी आग्रह किया है कि 22 जनवरी को अपने घरों में रंगोली बनाकर तथा दिवाली जैसी रोशनी एवं सजावट कर श्री राम की पूजा अर्चना करें.

(राम किंकर की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement