Advertisement

October 2025 Calendar: दिवाली-छठ से लेकर करवा चौथ तक... अक्टूबर में पड़ रहे कितने पर्व-त्योहार... यहां देख लीजिए आप 

October 2025 Festival List: साल 2025 के अक्टूबर महीने में पर्व-त्योहार की भरमार है. इस महीने दशहरा, दिवाली, छठ से लेकर करवा चौथ तक पड़ रहे हैं. हम आपको बता रहे हैं कि अक्टूबर में किस दिन और कौन सा पर्व मनाया जाएगा.  

October 2025 Vrat Tyohar
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 4:26 PM IST
  • 10 अक्टूबर को रखा जाएगा करवा चौथ व्रत
  • 20 अक्टूबर को है दीपावली का पर्व

October 2025 Vrat Tyohar List: साल 2025 का 10 महीना अक्टूबर मई बुधवार से शुरू हो गया है. हिंदू पंचांग के मुताबिक हर साल अक्टूबर महीने में कई व्रत और त्योहार पड़ते हैं. इस बार अक्टूबर महीने की शुरुआत महानवमी से हुई है. इस महीने दशहरा, दिवाली, छठ, करवा चौथ, भाई दूज जैसे पर्वों के साथ अहोई अष्टमी, राम एकादशी और शरद पूर्णिमा जैसे व्रत भी पड़ रहे हैं. अक्टूबर का महीना ग्रह-गोचर के नजरिए से भी खास रहने वाला है. आइए अक्टूबर महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट और ग्रह-गोचर के बारे में जानते हैं. 

अक्टूबर 2025 के व्रत-त्योहार
1 अक्टूबर: महानवमी, दुर्गा बलिदान, मां सिद्धिदात्री की पूजा

2 अक्टूबर: दशहरा, विजयादशमी, सिंदूर खेला, दुर्गा विसर्जन

3 अक्टूबर: पापांकुशा एकादशी व्रत

4 अक्टूबर: शनि प्रदोष व्रत

6 अक्टूबर: शरद पूर्णिमा, कोजागरी व्रत

7 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि और मीराबाई जयंती, आश्विन पूर्णिमा स्नान-दान

8 अक्टूबर: कार्तिक मास प्रारंभ

10 अक्टूबर: करवा चौथ व्रत और वक्रतुण्ड संकष्टी

13 अक्टूबर: कालाष्टमी पूजा, अहोई अष्टमी व्रत, राधा कुंड स्नान

17 अक्टूबर: सूर्य का तुला राशि में गोचर, रमा एकादशी व्रत, गोवत्स द्वादशी व्रत

18 अक्टूबर: धनतेरस, यम द्वितीया, शनि प्रदोष व्रत, यम दीपम, यम पंचक प्रारंभ, रमा एकादशी व्रत का पारण 

19 अक्टूबर: हनुमान जयंती, काली चौदस

20 अक्टूबर: दीपावली पर्व, लक्ष्मी, गणेश और काली पूजन, मां कमला जयंती

21 अक्टूबर: कार्तिक अमावस्या

22 अक्टूबर: गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, गुजराती नया साल चोपड़ पूजन

23 अक्टूबर: भाईदूज, चित्रगुप्त पूजा, यम द्वितीया, चंद्र दर्शन 

25 अक्टूबर: महापर्व छठ की शुरुआत, विनायक चतुर्थी

26 अक्टूबर: छठ पूजा का दूसरा दिन खरना, लाभ पंचमी 

27 अक्टूबर: छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य

28 अक्टूबर: छठ पूजा का चौथा दिन सुबह का अर्ध्य

30 अक्टूबर: गोपाष्टमी

31 अक्टूबर: अक्षय कूष्माण्ड नवमी/आंवला नवमी

अक्टूबर 2025 में ग्रह गोचर 
3 अक्टूबर: बुध का तुला राशि में गोचर

9 अक्टूबर: शुक्र का कन्या राशि में गोचर

17 अक्टूबर: सूर्य का तुला राशि में गोचर

19 अक्टूबर: बृहस्पति का कर्क राशि में गोचर

24 अक्टूबर: बुध का वृश्चिक राशि में गोचर

27 अक्टूबर: मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर

---------End------------


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement