October Festival Calendar 2026: अक्टूबर 2026 का महीना धार्मिक नजरिए से बेहद खास रहने वाला है. इस महीने कई बड़े व्रत और त्योहार पड़ेंगे. शारदीय नवरात्रि से लेकर दुर्गा पूजा, महानवमी और दशहरा तक देशभर में भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा. वहीं करवा चौथ और शरद पूर्णिमा जैसे प्रमुख पर्व भी इसी महीने मनाए जाएंगे. पितृपक्ष के समापन के बाद नवरात्रि की शुरुआत होगी और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा की जाएगी. ऐसे में अगर आप व्रत और त्योहारों की तारीखों को लेकर कंफ्यूज हैं, तो यहां देखिए अक्टूबर 2026 का पूरा धार्मिक कैलेंडर.
अक्तूबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार
1 अक्टूबर : षष्ठी श्राद्ध होगा
2 अक्टूबर : रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध और गांधी जयंती मनाई जाएगी
3 अक्टूबर : जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी और अष्टमी श्राद्ध रहेगा
6 अक्टूबर : इंदिरा एकादशी
8 अक्टूबर : प्रदोष व्रत व मासिक शिवरात्रि होगी
10 अक्टूबर : सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृपक्ष का समापन होगा
11 अक्टूबर : शारदीय नवरात्रि शुरू होगी
16 अक्टूबर : सरस्वती आवाहन और स्कंद षष्ठी होगी
17 अक्टूबर : सरस्वती पूजा और तुला संक्रांति मनाई जाएगी
19 अक्टूबर : दुर्गा अष्टमी, महानवमी और संधि पूजा होगी
20 अक्टूबर : विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा और इसी दिन दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि का समापन होगा
22 अक्टूबर : पापांकुशा एकादशी
25 अक्टूबर : शरद पूर्णिमा और कोजागरी पूजा होगी
26 अक्टूबर : आश्विन पूर्णिमा और वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी
27 अक्टूबर : कार्तिक मास शुरू होगा
29 अक्टूबर : सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा
ये भी पढ़ें: