Advertisement

पितृपक्ष से पहले घर से निकाल दें ये 5 चीजें, वरना तरक्की में आती है रुकावट!

पितरों के आगमन से पहले घर की ऊर्जा को शुद्ध और संतुलित करना जरूरी है. घर में बेकार सामान और नकारात्मकता से जुड़ी चीजें रखने से तरक्की में रुकावट आ सकती है. आइए जानते हैं पितृपक्ष से पहले किन चीजों को घर से हटा देना चाहिए.

पितृपक्ष 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 6:48 PM IST

पितृपक्ष को पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का खास समय माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान पितर अपने परिजनों को आशीर्वाद देने के लिए धरती पर आते हैं. इस साल पितृपक्ष की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है. ऐसे में घर की साफ-सफाई और सकारात्मक माहौल का विशेष ध्यान रखना चाहिए. वास्तु गुरु मान्यता के अनुसार, पितरों के आगमन से पहले घर की ऊर्जा को शुद्ध और संतुलित करना जरूरी है. घर में बेकार सामान और नकारात्मकता से जुड़ी चीजें रखने से तरक्की में रुकावट आ सकती है. आइए जानते हैं पितृपक्ष से पहले किन चीजों को घर से हटा देना चाहिए.

खंडित मूर्तियां और फटी धार्मिक तस्वीरें
वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, घर के मंदिर या किसी कोने में टूटी हुई मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए. इसी तरह फटी या खराब हो चुकी धार्मिक तस्वीरों को भी घर में नहीं रखना चाहिए. वास्तु मान्यता के अनुसार, इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और पूजा-पाठ के दौरान सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है.

बंद पड़ी घड़ी 
अगर घर में कोई घड़ी लंबे समय से बंद पड़ी है तो उसे ठीक करवा लें या हटा दें. वास्तु के अनुसार, बंद घड़ी को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है और कामों में रुकावट आ सकती है.

टूटे-चटके बर्तन न रखें
श्राद्ध और तर्पण के दौरान पितरों के लिए भोग तैयार किया जाता है. ऐसे में घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार, टूटे या चटके हुए बर्तनों को घर में रखना अशुभ माना जाता है. इन्हें इस्तेमाल से पहले ही हटा देना बेहतर है.

जंग लगी धातु और सूखे पौधे
वास्तु गुरु के अनुसार, लोहे या किसी अन्य धातु पर लगी जंग घर की ऊर्जा को प्रभावित कर सकती है. वहीं सूखे और मुरझाए हुए फूल-पौधे भी घर में नहीं रखने चाहिए. पितृपक्ष से पहले इन्हें हटाकर घर में हरे-भरे पौधे लगाने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement