Advertisement

Raksha Bandhan 2026: लाल-हरा, पीला-सफेद... भाई के लिए किस रंग की राखी शुभ, सबसे पहले किसको बांधे रक्षासूत्र, जानें रक्षाबंधन के नियम

Rakhi Rituals Rules: भाई-बहन पवित्र त्योहार रक्षाबंधन इस साल 28 अगस्त को है. बाजार में कई रंगों की राखियां बिक रही हैं. हम आज आपको बता रहे हैं कि भाई के लिए किस रंग की राखी शुभ होती है, सबसे पहले रक्षासूत्र किसको बांधना चाहिए और इस बार राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है?

Raksha Bandhan 2026
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. इस साल रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा. इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुख, स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करती हैं. भाई बहन को रक्षा करने का वचन देते हैं.

बाजार में कई रंगों की राखियां बिक रही हैं. हम आज आपको बता रहे हैं कि भाई के लिए किस रंग की राखी शुभ होती है, सबसे पहले रक्षासूत्र किसको बांधना चाहिए और इस बार राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त क्या है? रेशमी धागे से बनी राखियां सुरक्षा का संकेत देती हैं. हमेशा रेशमी धागे वाली राखी खरीदें. प्लास्टिक या रबर वाली राखियों में सकारात्मक ऊर्जा नहीं होती है. भाई की कलाई पर बांधने के लिए हमेशा प्राकृतिक धागे से बनी राखी खरीदें.

क्या है राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त 
श्रावण पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त को सुबह 8:31 बजे शुरू होगी और यह अगले दिन 28 अगस्त 2026 को सुबह 9:18 बजे तक रहेगी. ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा. 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 57 मिनट से लेकर सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. यदि किसी कारणवश बहन अपने भाई को इस मुहूर्त में राखी नहीं बांध पाईं तो वह अभिजीत मुहूर्त में राखी बांधी जा सकती है. 28 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.

किस रंग की राखी का क्या है मतलब
1. लाल रंग की राखी: रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर लाल रंग की राखी बांधना शुभ होता है. राखी का लाल रंग आत्मविश्वास, साहस और शक्ति से जुड़ा हुआ होता है. बहन अपने भाई की कलाई पर जब लाल रंग की राखी बांधती हैं तो इससे भाई में निडरता और आत्मविश्वास जैसे गुण आते हैं.

2. पीले रंग की राखी: राखी का पीला रंग ज्ञान और तरक्की से जुड़ा हुआ माना जाता है. बहन अपने भाई की कलाई पर पीले रंग की राखी बांधकर उसके ज्ञान और तरक्की में वृद्धि चाहती हैं. 

3. हरे रंग की राखी: हरे रंग की राखी भाई के लिए बेहद शुभ मानी जाती है. हरा रंग शांति और संतुलन का प्रतीक है. यदि आपका भाई जीवन में किसी तरह के तनाव या उलझन से जूझ रहा हो तो उसकी कलाई पर हरे रंग की राखी बांधें. 

4. सफेद रंग की राखी: सफेद रंग की राखी शुभ मानी जाती है. यदि आपका भाई गुस्से वाला है तो उसकी कलाई पर सफेद रंग की राखी बांधे. राखी का सफेद रंग पवित्र मन और गुस्से पर नियंत्रण के लिए होता है. 

5. काले रंग की राखी: काले रंग की राखी नहीं बांधनी चाहिए. राखी का काला रंग जीवन में भाई के जीवन में नकारात्मकता और सफलता की राह में रुकावट पैदा कर सकता है.

कई भाई हों तो सबसे पहले किसको बांधें राखी 
यदि किसी बहन के एक से अधिक भाई हैं तो बड़े भाई से राखी बांधने की शुरुआत करनी चाहिए. इसके बाद छोटे भाइयों को राखी बांधनी चाहिए.  हालांकि, भाइयों के बैठने की जगह या क्रम को लेकर कोई अनिवार्य नियम नहीं है. ऐसे में भाई जहां बैठा हो, उसी आधार पर राखी बांधना जरूरी नहीं होता है.

भाइयों से पहले किसे राखी बांधना शुभ 
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से की जाती है. ऐसे में सबसे पहले राखी गणेश जी को बांधनी चाहिए. बहनें भाई को राखी बांधने से पहले भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को रक्षासूत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना कर सकती हैं. यदि आपके परिवार में कुलदेवता या इष्टदेव की पूजा-अर्चना की जाती है तो आप भाई को राखी बांधने से पहले उन्हें रक्षासूत्र अर्पित कर सकती हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement