Advertisement

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में दीपोत्सव से पहले बनेगी मुंबई की तर्ज पर चौपाटी, सरयू किनारे राम की पैड़ी पर स्ट्रीट फूड का स्वाद ले सकेंगे श्रद्धालु 

Ayodhya में राम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर के लोकार्पण के बाद इस साल पहला दीपोत्सव यादगार होगा. सरयू नदी के किनारे राम की पैड़ी पर मुंबई की जुहू चौपाटी की तर्ज पर चौपाटी बनाई जाएगी. इसके प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है.

Ram temple (File Photo: PTI)
शिल्पी सेन
  • लखनऊ,
  • 30 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 12:24 AM IST
  • चौपाटी में 84 दुकानों की मिली मंजूरी
  • अब तक 45 प्रतिशत काम हो गया है पूरा 

अयोध्या में राम की पैड़ी पर अब लोग देश-विदेश के व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे. जी हां, अयोध्या में दीपोत्सव से पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मुंबई की जुहू स्टाइल चौपाटी की सौगात मिलेगी. सरयू किनारे लोग स्ट्रीट फूड के साथ दूसरे राज्यों के व्यंजनों का स्वाद लोग ले सकेंगे. इस पर तेजी से काम चल रहा है. जल्द ही राम की पैड़ी में ये दुकानें सजी दिखेंगी.

दीपोत्सव होगा यादगार 
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर के लोकार्पण के बाद इस साल पहला दीपोत्सव यादगार होगा. लगातार बड़ी संख्या में आ रहे दर्शनार्थियों और पर्यटकों को देखते हुए अब उनको अयोध्या में कई सुविधाएं देने की तैयारी की जा रही है.

उसमें से एक है सरयू किनारे मुंबई के जुहू बीच के तर्ज पर चौपाटी. दीपोत्सव से पहले ही ये सौगात देने की तैयारी है. सरयू किनारे राम की पैड़ी (Ram Ki Paidi) के एक हिस्से को शानदार चौपाटी का रूप दिया जा रहा है. यहां बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ अयोध्या के स्थानीय लोग भी स्वच्छता के साथ व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे.

 यूपी आवास विभाग ने इतनी धनराशि की मंजूर
अयोध्या विकास प्राधिकरण इस चौपाटी का निर्माण करवा रहा है. इस परियोजना के लिए यूपी आवास विभाग ने 04.65 करोड़ रुपए की धनराशि को मंजूरी दे दी है. अयोध्या चौपाटी में फिलहाल स्थाई-अस्थाई कुल 84 दुकानें और रेस्टोरेंट बनाए जाएंगे.

यहां आने और रुक कर समय बिताने वालों के लिए पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी. अयोध्या विकास प्राधिकरण(ADA) के सचिव सत्येंद्र सिंह ने बताया कि चौपाटी के निर्माण कार्य अब तक करीब 45 प्रतिशत पूरा हो गया है. दीपोत्सव से पहले राम की पैड़ी पर भव्य चौपाटी का पर्यटक आनंद ले सकेंगे.

स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. ऐसे में  योगी सरकार कम खर्च में श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ देने की कोशिश कर रही है. साथ ही सरयू किनारे लोग रुक कर वहां आरती देख सकें और सरयू पर बोटिंग का आनंद ले सकें इसलिए लिए चौपाटी में खाने-पीने की सुविधा भी देने की तैयारी है.

इससे मंदिर दर्शन के बाद भी लोग अयोध्या में ठहर सकेंगे. इन दुकानों पर अयोध्या और आस-पास के क्षेत्र के खास स्वाद के साथ स्ट्रीट फूड के स्टाल्स भी होंगे. इसके साथ ही दूसरे प्रदेशों के व्यंजन भी होंगे. चौपाटी की सजावट और वहां स्वच्छता के पहलुओं का भी खास ख्याल रखा जाएगा. इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा. राम की पैड़ी पर कुछ जगह ऐसी भी होंगी. जहां सिर्फ चबूतरे बनाए जाएंगे ताकि लोग यहां बैठकर कुछ वक्त सरयू तट पर बिता सकें. इस बार दीपोत्सव पर 25 लाख दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement