रामनवमी का पावन पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में भक्ति के साथ मनाया जाता है. इस दिन घरों में पूजा-पाठ के साथ-साथ खास प्रसाद बनाने की परंपरा भी होती है. इनमें खीर का विशेष महत्व है, क्योंकि यह न केवल बनाने में आसान होती है बल्कि शुद्धता और मिठास की वजह से भी खास जाती है. दूध, चावल और सूखे मेवों से तैयार यह ट्रेडिशनल मिठाई भगवान को अर्पित करने के बाद परिवार के साथ बांटी जाती है, जिससे त्योहार की खुशी और भी बढ़ जाती है.
खीर को भारतीय संस्कृति में शुभ प्रसाद के रूप में देखा जाता है. खासतौर पर रामनवमी के दिन इसे बनाकर भगवान श्रीराम को भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि और शांति का वास माना जाता है. इसकी खुशबू और स्वाद मन को सुकून देते हैं और यह हर उम्र के लोगों को पसंद आती है.
खीर बनाने किन चीज़ों की है जरूरत
खीर बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीज़े नहीं चाहिए होती. इसे आप आसानी से घर में मौजूद चीजों से बना सकते हैं. इसके लिए आपको लगभग 1 लीटर फुल क्रीम दूध, एक चौथाई कप धुले हुए चावल, आधा कप चीनी, 8-10 कटे हुए काजू, 8-10 कटे हुए बादाम, 4-5 इलायची का पाउडर और एक छोटा चम्मच किशमिश की जरूरत होती है. अगर आप चाहें तो इसमें केसर या पिस्ता भी डाल सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है.
किस तरह बनाएं खीर
प्रसाद के रूप में खीर का महत्व
रामनवमी के दिन इस खीर को भगवान श्रीराम को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है. यह न केवल स्वाद में अच्छी होती है बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी शुभ मानी जाती है. आप इसे गर्म या ठंडी दोनों तरह से परोस सकते हैं.